
बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान की साइबेरियाई फैमिली मेंबर कौन है... जिसका नाम है 'जेबू'
AajTak
बांग्लादेश से 17 साल तक बाहर रहने के बाद बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान अपने वतन पहुंच चुके हैं. एक तरफ बांग्लादेश और तारिक रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं, तभी रहमान के परिवार के एक और सदस्य की काफी चर्चा शुरू हो गई है. जानते हैं कौन है ये फैमिली मेंबर.
तारिक रहमान के परिवार में साइबेरियाई फैमिली मेंबर भी है, जिसका नाम 'जेबू' है. यह उनकी पालतू बिल्ली. 'जेबू' 17 साल से अधिक समय बाद उनके साथ लंदन से ढाका पहुंची और तुरंत ही सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
तारिक रहमान के परिवार की पालतू बिल्ली 'जेबू' गुरुवार को तारिक रहमान, उनकी पत्नी जुबैदा रहमान और उनकी बेटी जैमा रहमान के साथ लंदन से ढाका पहुंची. बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी के वेरीफाइड फेसबुक पेज ने दोपहर 12 बजे के बाद जेबू की वापसी की घोषणा की और एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा - जेबू देश लौट आए हैं.
सोशल मीडिया पर हो रही काफी चर्चा इस पोस्ट से कुछ ही समय पहले, तारिक रहमान और उनके परिवार को लेकर बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस का विमान हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. तारिक रहमान 17 साल से अधिक के निर्वासन के बाद बांग्लादेश लौट आए हैं.
तारिक रहमान की बेटी ज़मा रहमान द्वारा गोद ली गई साइबेरियाई बिल्ली जेबू ने हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं.इस बिल्ली ने सबसे पहले तब लोगों का ध्यान खींचा जब तारिक रहमान के मोबाइल फोन को टकटकी लगाकर देखती हुई जेबू की एक तस्वीर वायरल हुई.
बिल्ली का फेसबुक पेज लॉन्च किया इसके बाद कई और तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिससे यह पालतू जानवर ऑनलाइन, खासकर युवा बांग्लादेशियों और बिल्ली प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हो गया. इससे पहले भी तारिक रहमान ने जेबू के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिससे बिल्ली की लोकप्रियता और भी बढ़ गई.
बीबीसी बांग्ला से बात करते हुए तारिक रहमान ने कहा कि यह बिल्ली मेरी बेटी की है. अब, जाहिर है, यह सबकी हो गई है. हम सभी इसे बहुत प्यार करते हैं. तारिक रहमान के ढाका लौटने से कुछ घंटे पहले, जेबू ने अपना फेसबुक पेज लॉन्च करके औपचारिक रूप से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरीं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










