
बांग्लादेश में लड़कियों का प्रोटेस्ट, गाना बजाया- तेरी आंख्या का वो काजल और फिर...
AajTak
Bangladesh Girls Protest: बांग्लादेश यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के एक प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि स्टूडेंट वीसी के घर के बाहर लाउड स्पीकर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ स्टूडेंट प्रोटेस्ट कर रहे हैं. ये स्टूडेंट लाउड स्पीकर पर गाने बजाकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और उनके विरोध का ये तरीका काफी अनोखा है, जिस वजह से इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग शेयर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो बांग्लादेश का है और जो बच्चे प्रोटेस्ट कर रहे हैं वो बांग्लादेशी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं.
ये स्टूडेंट यूनिवर्सिटी के वीसी के घर के बाहर लाउड स्पीकर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. इन स्टूडेंट्स में बड़ी संख्या लड़कियों की हैं, जो प्रोटेस्ट में डांस कर रही हैं. तो जानते हैं आखिर स्टूडेंट्स लाउडस्पीकर के साथ प्रोटेस्ट क्यों कर रही हैं और भारत में ये वीडियो क्यों चर्चा में है.
भारत में क्यों हो रही चर्चा?
पहले तो आपको बताते हैं कि आखिर भारत में इस वीडियो की चर्चा क्यों है और लोग इसे क्यों शेयर कर रहे हैं. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में प्रोटेस्ट कर रहीं लड़कियां हरियाणवी गानों पर डांस कर रही हैं. वीडियो में हरियाणवी गाना 'तेरी आंख्या का काजल' सुना जा सकता है, जिस वजह से भी इसे भारत में शेयर किया जा रहा है.
लोगों का कहना है कि बांग्लादेश में भी भारत के गानों का जलवा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रदर्शन में लड़कियों ने कई भारतीय गाने बजाए थे.
लाउडस्पीकर पर गानों के साथ क्यों हो रहा प्रदर्शन?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










