
बांग्लादेश बॉर्डर से जाली नोट तस्कर गिरफ्तार, नकली करेंसी बरामद
AajTak
साहिबगंज जिले की बरहरवा जीआरपी पुलिस ने पश्चिम बंगाल के वैष्णव नगर थाना क्षेत्र से जाली नोट तस्कर रंजन मंडल को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पांच सौ रुपये के नकली नोटों में पांच हज़ार रुपये बरामद हुए. आरोपी ने कबूला कि वह लंबे समय से नकली नोटों के धंधे में शामिल है और बांग्लादेश से भारत में सप्लाई करता था. पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.
झारखंड के साहिबगंज जिले में बरहरवा जीआरपी पुलिस को नकली नोट तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पश्चिम बंगाल के वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के हटाकपारा बौछा पारा (बांग्लादेश सीमा से सटा हुआ) से एक कुख्यात जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया है.
पकड़े गए तस्कर की पहचान रंजन मंडल के रूप में हुई है. उसके पास से पांच सौ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए जिनकी कुल राशि पांच हज़ार रुपये है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में बरहरवा जीआरपी ने (रेल कांड संख्या बारह/पच्चीस) तीन तस्करों को चार लाख बारह हज़ार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था.
उसी मामले की कड़ी को जोड़ते हुए जीआरपी पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और बॉर्डर इलाके से रंजन मंडल को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है.
आरोपी ने माना कि वह लंबे समय से नकली नोटों की तस्करी में शामिल है. उसने बताया कि जाली नोट बांग्लादेश से भारत में लाए जाते हैं और फिर अलग-अलग जिलों और राज्यों में खपाए जाते हैं. इस नेटवर्क में कई और लोग शामिल हैं, जिनकी जानकारी निकालने के लिए पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.
बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी रामा शंकर प्रसाद ने बताया, 'गिरफ्तार तस्कर बांग्लादेश से नकली नोट लाकर भारत के कई राज्यों में सप्लाई करता था, फिलहाल पुलिस उसके पूरे नेटवर्क और सहयोगियों का पता लगाने में जुटी हुई है. आने वाले दिनों में इस गैंग से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है.
इस गिरफ्तारी से एक बार फिर साफ हो गया है कि बांग्लादेश बॉर्डर से जाली नोटों की तस्करी अब भी एक गंभीर समस्या बन गई है. पुलिस लगातार इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान चला रही है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









