
बांग्लादेश में हिंसा के बाद चटगांव में IVAC बंद, भारतीय वीजा सेवाएं अगले आदेश तक रहेंगी सस्पेंड
AajTak
बांग्लादेश में हिंसा के बाद तनाव है. लोगों में डर और भय का माहौल है. इस बीच, सुरक्षा कारणों से चटगांव में इंडियन वीजा एप्लिकेशन सेंटर (IVAC) बंद कर दिया गया है और भारतीय वीज़ा सेवाएं रोक दी गईं हैं. यानि अगले आदेश तक वीजा सेवाएं सस्पेंड रहेंगी.
भारत और बांग्लादेश के बीच वीज़ा सेवाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बांग्लादेश के चटगांव स्थित इंडियन वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर (IVAC) में भारतीय वीज़ा सेवाओं को 21 दिसंबर 2025 से अगले आदेश तक अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है.
दरअसल, हाल ही में चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के बाहर भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया था और हिंसा की खबरें सामने आई थी. इस घटना के बाद वीज़ा सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है. अब हालात की समीक्षा के बाद ही सेवाएं बहाल होंगी.
अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला चटगांव में स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग (AHCI) में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद एहतियातन लिया गया है. मौजूदा हालात को देखते हुए वीज़ा सेवाओं को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय किया गया है.
समीक्षा के बाद लिया जाएगा आगे फैसला
सूत्रों के अनुसार, भारतीय वीज़ा सेवाएं तब तक बहाल नहीं की जाएंगी, जब तक सुरक्षा स्थिति की पूरी समीक्षा नहीं हो जाती. संबंधित एजेंसियां घटनाक्रम की जांच कर रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जा रहा है.
अधिकारियों ने साफ किया है कि यह निलंबन अस्थायी है और सुरक्षा हालात सामान्य होने के बाद वीज़ा सेवाओं को फिर से शुरू किया जाएगा. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सेवाएं कब तक बहाल होंगी.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








