
सड़क पर चलते लोगों पर पीछे से बरसी गोलियां... दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग से 10 की मौत, 10 घायल
AajTak
दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर मास शूटिंग की घटना सामने आई है. यहां जोहान्सबर्ग में टाउनशिप में 10 लोगों की हत्या कर दी गई और 10 लोग घायल हैं. ये आंकड़ा बढ़ सकता है. इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. इस महीने यह दूसरी मास शूटिंग है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास एक टाउनशिप इलाके में अंधाधुंध फायरिंग हुई है. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक हमलावरों की पहचान और हमले की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है.
रविवार को जोहान्सबर्ग के पास बेक्कर्सडाल इलाके में बंदूकधारी हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, यह हमला जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके में स्थित एक टाउनशिप में हुआ. इस महीने के भीतर दक्षिण अफ्रीका में यह दूसरी बड़ी सामूहिक गोलीबारी की घटना है.
हमले क्यों हुआ, यह साफ नहीं...
गौटेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने कहा, 10 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल हमारे पास यह विवरण नहीं है कि मरने वाले कौन-कौन हैं. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को हमलावरों ने सड़कों पर चलते समय ही गोली मार दी. हमले के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.
यह गोलीबारी बेक्कर्सडाल इलाके में एक बार के पास हुई, जो कि देश की प्रमुख सोने की खदानों के नजदीक स्थित गरीब इलाका माना जाता है. पुलिस ने यह भी बताया कि जिस स्थान पर गोलीबारी हुई, वहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.
गौरतलब है कि इससे पहले 6 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था. उस घटना में तीन साल के एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








