
'ये न्यूजीलैंड है, भारत नहीं...', ऑकलैंड में सिख परेड पर विवाद
AajTak
ऑकलैंड में गुरु नानक जयंती के मौके पर निकाली गई सिख समुदाय की नागर कीर्तन परेड के दौरान उस समय विवाद हो गया, जब डेस्टिनी चर्च से जुड़े एक समूह ने हाका प्रदर्शन कर विरोध जताया. घटना के बाद अभिव्यक्ति की आजादी और सांस्कृतिक सम्मान को लेकर स्थानीय स्तर पर बहस तेज हो गई है.
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में शनिवार को सिख समुदाय द्वारा निकाली गई वार्षिक नागर कीर्तन परेड के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. यह परेड गुरु नानक जयंती के मौके पर आयोजित की गई थी. परेड के लौटते समय डेस्टिनी चर्च से जुड़े समूह "ट्रू पैट्रियट्स ऑफ न्यूजीलैंड" के सदस्य सड़क पर खड़े हो गए और उन्होंने हाका प्रदर्शन शुरू कर दिया.
हाका प्रदर्शनकारियों के पीछे काले रंग का एक बैनर लहराया जा रहा था, जिस पर लिखा था, "यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं." सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि प्रदर्शनकारी सड़क के एक तरफ हाका कर रहे थे, जबकि नागर कीर्तन में शामिल सिख समुदाय के लोग कुछ दूरी पर खड़े रहे.
यह भी पढ़ें: पंजाब में SFJ के तीन सदस्य गिरफ्तार, स्कूलों की दीवारों पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नागर कीर्तन परेड के लिए ऑकलैंड काउंसिल से पहले ही अनुमति ली गई थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया. इसके बाद परेड को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई.
फ्री स्पीच यूनियन ने घटना की आलोचना की
फ्री स्पीच यूनियन ने भी इस घटना की आलोचना की. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्री स्पीच यूनियन के कार्यकारी प्रमुख जिलीन हीथर ने कहा, "परेड, भाषण, या समुदायों के बोलने और जुड़ने की आजादी के अधिकार का इस्तेमाल करने में फिजिकली दखल देना एक लाइन पार करना है. जब 50 लोग नगर कीर्तन जुलूस को रोकने के लिए बैरियर बनाते हैं, तो यह काउंटर-प्रोटेस्ट नहीं है - यह रुकावट है जो दूसरों की कानूनी बात को रोकती है."

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.







