
वहशी भीड़ का तांडव, हिंदू युवक की सरेआम लिंचिंग… बांग्लादेश में बर्बरता पर अब एक्शन, 7 अरेस्ट
AajTak
बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू युवक को उग्र भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. मौत के बाद उसके निर्वस्त्र शव को सड़क पर घसीटा गया, हाइवे जाम किया गया और फिर शव को आग के हवाले कर दिया गया. इस घटना ने मानवता, कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस केस में अब 7 आरोपी अरेस्ट हुए हैं.
बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले से सामने आई एक घटना ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. ईशनिंदा के नाम पर एक हिंदू युवक को वहशी भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, फिर उसके निर्वस्त्र शव को सड़क पर घसीटा, हाइवे जाम किया, डिवाइडर पर टांगा और करीब दो घंटे तक जश्न मनाने के बाद शव को आग के हवाले कर दिया. इस केस में अब सरकार ने एक्शन लिया है, 7 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.
मृतक की पहचान 27 वर्षीय दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के ताराकांदा उपजिला का रहने वाला था. वह पायनियर निटवेयर्स (BD) लिमिटेड नाम की गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था. यह घटना 18 दिसंबर की रात करीब 9:15 बजे मयमनसिंह के भालुका (Bhaluka) इलाके के जामिरदिया दुबलियापाड़ा क्षेत्र में फैक्ट्री के बाहर हुई.
घटना की शुरुआत कैसे हुई
स्थानीय सूत्रों और बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपू चंद्र दास फैक्ट्री के लिंकिंग सेक्शन में काम कर रहा था. इसी दौरान कथित तौर पर उसने एक सहकर्मी से बातचीत में आपत्तिजनक टिप्पणी की. इस बात की जानकारी तेजी से फैक्ट्री के बाहर फैल गई. कुछ ही समय में सैकड़ों लोग फैक्ट्री गेट के बाहर जमा हो गए और देखते-देखते भीड़ की संख्या 1500 से 2000 के बीच पहुंच गई.
भीड़ में आक्रोश बढ़ता गया. नारेबाजी शुरू हुई और प्रदर्शनकारी फैक्ट्री के अंदर घुसने की कोशिश करने लगे. फैक्ट्री कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई. हालात बिगड़ते देख औद्योगिक पुलिस और भालुका मॉडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को कंट्रोल करने का प्रयास किया.
पुलिस की मौजूदगी में भी नहीं रुकी भीड़

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






