
अमेरिकी न्याय विभाग की वेबसाइट से गायब हुईं 16 एपस्टीन फाइल्स, ट्रंप की फोटो भी शामिल
AajTak
अमेरिकी न्याय विभाग की वेबसाइट से जेफ्री एप्सटीन से जुड़ी कम से कम 16 फाइलें पोस्ट किए जाने के 24 घंटे के भीतर गायब हो गई हैं. इनमें डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और गिस्लेन मैक्सवेल के साथ एप्सटीन की एक तस्वीर भी शामिल थी.
अमेरिका के न्याय विभाग (यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस) की सार्वजनिक वेबसाइट से यौन अपराध के दोषी जेफ्री एप्सटीन से जुड़ीं कम से कम 16 अहम फाइलें रहस्यमय तरीके से गायब हो गई हैं. ये फाइलें पोस्ट किए जाने के 24 घंटे के भीतर ही वेबसाइट से हटा दी गईं. गायब दस्तावेजों में एक ऐसी तस्वीर भी शामिल बताई जा रही है, जिसमें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, जेफ्री एप्सटीन और गिस्लेन मैक्सवेल एक साथ नजर आ रहे थे.
सूत्रों के अनुसार, ये फाइलें शुक्रवार को वेबसाइट पर अपलोड की गई थीं, लेकिन शनिवार तक आम लोगों के एक्सेस से बाहर हो गईं. इनमें नग्न महिलाओं की कलाकृतियों की तस्वीरें और फर्नीचर व दराजों में रखी कई तस्वीरों का एक कोलाज भी शामिल था. अमेरिका के न्याय विभाग ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन फाइल्स को जानबूझकर हटाया गया है या किसी तकनीकी खामी के कारण ये वेबसाइट पर नहीं दिख रही हैं.
यह भी पढ़ें: PHOTOS: जेफरी एप्सटीन फाइल से ट्रंप का नाम गायब, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कई तस्वीरें वायरल
फाइलों के अचानक गायब होने से सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर तेज हो गया है. लंबे समय से जेफ्री एप्सटीन और उसके प्रभावशाली संपर्कों को लेकर जनता की दिलचस्पी बनी हुई है. अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्रंप की तस्वीर गायब होने को लेकर सवाल उठाया और पूछा, 'और क्या-क्या छुपाया जा रहा है? अमेरिकी जनता को पारदर्शिता चाहिए.'
यह विवाद उस वक्त और गहराया, जब हाल ही में एप्सटीन से जुड़े हजारों पन्नों के दस्तावेज एक नए कानून के तहत सार्वजनिक किए गए थे. हालांकि, इन दस्तावेजों में न तो उसके अपराधों को लेकर कोई ठोस नई जानकारी सामने आई और न ही यह स्पष्ट हो सका कि वर्षों तक उसे गंभीर संघीय आरोपों से कैसे बचाया गया. सबसे ज्यादा इंतजार जिन दस्तावेजों का था—जैसे पीड़ितों के एफबीआई इंटरव्यू और अभियोजन से जुड़े आंतरिक नोट—वे इस रिलीज में शामिल नहीं थे.
यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स पर अमेरिका में नया तूफान, महिलाओं के साथ दिखे बिल गेट्स, 68 नई तस्वीरें जारी

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







