
संयोग या सियासी नैरेटिव... उस्मान हादी को बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के बगल में ही क्यों दफनाया गया?
AajTak
बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी के परिसर में शनिवार को छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोगों का हुजूम मौजूद था. अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी हादी के जनाजे में पहुंचे थे.
1976 में ढाका विश्वविद्यालय की मस्जिद के पास विद्रोही बंगाली कवि काजी नजरुल इस्लाम को दफनाए जाने के लगभग 50 साल बाद, अब इंकलाब मंच के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है. एक सुनियोजित साजिश के तहत हादी की हत्या कर दी गई थी.
हादी को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए ढाका में जनसैलाब उमड़ पड़ा. लाखों लोग सड़कों पर उतर आए, आसपास के कस्बों और शहरों से हजारों लोग राजधानी ढाका पहुंचे और हादी के जनाजे के लिए पूरा शहर भर गया.
हादी को अब ‘बिद्रोही कवि’ काजी नजरुल इस्लाम के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है. लेकिन बांग्लादेश में बहुत से लोग इस समानता को स्वाभाविक मान रहे हैं. जिस तरह नजरुल की कविताएं हादी के लिए हथियार बन गई थीं, जैसा कि वायरल रील्स और शॉर्ट्स में देखा जा रहा है. ठीक उसी तरह शेख हसीना के विरोधी इस कट्टर नेता हादी को ‘न्यू बांग्लादेश’ के छात्र नेताओं ने एक ‘बिप्लोबी’ यानी क्रांतिकारी के रूप में पेश करना शुरू कर दिया है.
हादी अपनी रैलियों में काजी नजरुल इस्लाम की पंक्तियों को पढ़ा करता था. वह इन पंक्तियों को दोहराते हुए कहता था कि मैं हूं तूफान, मैं हूं बवंडर. मैं हूं अदम्य रुद्र, बेचैन गर्जना. मेरी हंसी से आकाश फटता है, मेरे स्पर्श से आसमान तैरने लगता है. मैं बाढ़ बनकर आता हूं, लहरों को सीने से लगाता हूं. मैं पेड़ उखाड़ देता हूं, छतें तोड़ देता हूं, भय के सारे खेल खेलता हूं. मैं हूं आग उगलता बवंडर, मौत का नृत्य पानी में तैरता है. लोग कांपते हैं, शहर कांपते हैं, मेरे पैरों में धूल गिरती है.
अब ऐसा लगता है कि शेख हसीना विरोधी विद्रोह के बाद हादी को नजरुल का स्वयंभू उत्तराधिकारी बना दिया गया है. शरीफ उस्मान हादी, शेख हसीना विरोधी राजनीतिक मंच ‘इंकलाब मंच’ के प्रवक्ता थे. यह समूह जुलाई-अगस्त 2024 के आंदोलन के दौरान उभरा था, जिसने शेख हसीना की सत्ता को उखाड़ फेंका. 32 वर्षीय हादी उस आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे.
हादी ‘बांग्लादेश में भारत के प्रभाव’ और शेख हसीना की अवामी लीग के मुखर आलोचक थे और अक्सर भारत विरोधी बयान देते थे. वह ढाका-8 सीट से फरवरी 2026 के आम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले थे. वह 12 दिसंबर को बैटरी से चलने वाले रिक्शा से जा रहे थे कि तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. बाद में सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






