
उस्मान हादी के जनाजे में सड़कों पर सैलाब, यूनुस भी पहुंचे... नारेबाजी के बीच सुपुर्द-ए-खाक- VIDEO
AajTak
इनकिलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए शनिवार को ढाका के मणिक मिया एवेन्यू पर हजारों लोग जुटे. जनाजे के दौरान इंसाफ की मांग करते नारे लगे, जबकि संसद परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. हादी को राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम के पास दफनाया जाना है.
इनकिलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर ढाका के राष्ट्रीय संसद भवन के पास स्थित मणिक मिया एवेन्यू पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. समाज के अलग-अलग तबकों से हजारों लोग इस जनाजे में शरीक होने पहुंचे. कई लोग जुलूस के रूप में आए और हादी के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए.
जनाजे से पहले मणिक मिया एवेन्यू और संसद परिसर का नजारा अभूतपूर्व रहा. ड्रोन से ली गई तस्वीरों में भारी भीड़ नजर आई, जिसने यह साफ कर दिया कि हादी की मौत ने देशभर में गहरी प्रतिक्रिया पैदा की है. लोगों का कहना था कि हादी की "शहादत" व्यर्थ नहीं जाएगी और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: जल रहा बांग्लादेश... उस्मान हादी को ढाका यूनिवर्सिटी कैंपस में दफन करने की तैयारी, जनाजे में मोहम्मद यूनुस भी होंगे शामिल
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. मणिक मिया एवेन्यू के प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच की गई. सेना ने इलाके में गश्त की, जबकि पुलिस, रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) और अंसार के बड़ी संख्या में जवान तैनात रहे. किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था.
शरीफ उस्मान हादी की नमाज-ए-जनाजा दोपहर 2 बजे संसद भवन के साउथ प्लाजा में अदा की जानी थी. इनकिलाब मंच के अनुसार, हादी को राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया जाना है, जो उनके परिवार की इच्छा के अनुसार तय किया गया है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में चुनाव टालने की साजिश या कुछ और... क्या है उस्मान हादी की हत्या का सच?

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






