
'धर्म को ढाल बनाकर भीड़ को उकसाने की कोशिश...', ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों का यूनुस सरकार को अल्टीमेटम
AajTak
बांग्लादेश के छात्र नेता उस्मान हादी की 18 दिसंबर को मौत हो गई थी. इसके तुरंत बाद भीड़ सड़कों पर उतरी और बांग्लादेश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों को निशाना बनाया.
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश इस समय भारी राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहा है. अगस्त 2024 में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से वहां हालात लगातार उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और हिंदू युवक की लिंचिंग से हालात बदतर हो चुके हैं. इस बीच ढाका यूनिवर्सिटी के छात्र दल ने देशभर में आज विरोध मार्च निकाला.
ढाका यूनिवर्सिटी के छात्र दल जेसीडी ने देशभर में जारी भीड़ हिंसा और हत्याों के खिलाफ न्याय की मांग करते हुए विरोध मार्च निकाला. यह जुलूस रविवार सुबह यूनिवर्सिटी के टीचर स्टूडेंट सेंटर क्षेत्र से शुरू हुआ. छात्रों ने कहा कि धर्म को ढाल बनाकर भीड़ को भड़काने की कोशिशें अब बांग्लादेश की संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं।
इस बीच जेसीडी प्रमुख राकिब ने कहा कि पांच अगस्त के बाद के हालात में एक खास समूह धर्म का दुरुपयोग कर रहा है और ‘बॉट आर्मी’ के जरिए भीड़ आतंक और व्यापक हिंसा को उकसा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि जेसीडी उन तत्वों का सख्ती से मुकाबला करेगी, जो विदेश से ऑनलाइन नफरत और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर इस तरह की अराजकता पैदा कर रहे हैं.
जेसीडी नेतृत्व ने कहा कि देशभर में मॉब कल्चर के नाम पर फैलाई जा रही अराजकता के खिलाफ खड़ा होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. छात्र संगठन ने इन घटनाओं की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील की.
बता दें कि ये विरोध प्रदर्शन खासतौर पर हाल की दो घटनाओं के विरोध में था. एक घटना 18 दिसंबर को बांग्लादेश के मयमनसिंह के भालुका में हुई, जहां भीड़ ने मजदूर दीपू चंद्र दास को पीट-पीटकर मार डाला. दूसरी घटना 19 दिसंबर को लक्ष्मीपुर की है, जहां बीएनपी नेता बेलाल हुसैन के घर पर आगजनी की गई, जिसमें उनकी सात साल की बेटी आइशा की मौत हो गई.
इससे पहले इंकलाब मंच से जुड़े हादी के सहयोगी अब्दुल्ल अल जबेर ने भी यूनुस सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि सरकार अगले 24 घंटे में सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करे कि हादी की हत्या के जिम्मेदार लोग कौन हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








