
यूनुस सरकार का नया पैंतरा, अब शेख मुजीबुर की जगह उस्मान हादी के नाम पर ढाका यूनिवर्सिटी का हॉल
AajTak
उस्मान हादी की मौत के बाद अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने नया पैंतरा चला है. ढाका यूनिवर्सिटी के बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान हॉल का नाम बदलकर 'शहीद शरीफ उस्मान हादी हॉल' कर दिया गया है. जुलाई आंदोलन से जुड़े युवा नेता हादी की मौत के बाद छात्रों की मांग पर यह फैसला लिया गया. इस दौरान हॉल की इमारत पर बनी बंगबंधु की ग्रैफिटी भी हटा दी गई.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूदा स्थिति के बीच मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने नया पैंतरा चल दिया है. ढाका यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक बड़ा फैसला सामने आया है. विश्वविद्यालय के बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान हॉल का नाम बदलकर अब 'शहीद शरीफ उस्मान हादी हॉल' कर दिया गया है. यह बदलाव शरीफ उस्मान हादी की याद में किया गया है, जिनकी हाल ही में गोली लगने से मौत हो गई थी और उनके जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए थे.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरीफ उस्मान हादी जुलाई आंदोलन का अहम चेहरा थे, जिसने पिछले साल बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार को सत्ता से हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. हादी को 12 दिसंबर को ढाका के बिजयनगर इलाके में एक चुनावी अभियान के दौरान नकाबपोश हमलावरों ने सिर में गोली मार दी थी.
हादी की मौत के बाद बड़ा फैसला
गंभीर रूप से घायल हादी को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां छह दिन बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई. हादी की मौत के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया और कई इलाकों में तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं सामने आईं हैं.
इसी बीच ढाका यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन, हॉल यूनियन ने शनिवार को हॉल के मुख्य गेट पर लगे पुराने नेमप्लेट को हटाकर नया बोर्ड लगाया, जिस पर 'शहीद शरीफ उस्मान हादी हॉल' लिखा गया है. यह कार्रवाई शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे क्रेन की मदद से शुरू की गई.
इतना ही नहीं, हॉल की मुख्य इमारत पर बनी शेख मुजीबुर रहमान की ग्रैफिटी म्यूरल को भी पेंट कर ढकने का काम किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात 11:15 बजे के बाद म्यूरल को मिटाने की प्रक्रिया शुरू हुई.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








