बांग्लादेश: दुर्गा पंडालों पर हमले के बाद अब इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़, शेख हसीना ने कहा- हमलावरों को नहीं छोड़ा जाएगा
ABP News
बांग्लादेश में दुर्गा पंडालों पर हमले के बाद अब इस्कॉन मंदिर पर हमले की घटना सामने आयी है. इस्कॉन ने घटना की तस्वीरों को शेयर किया है.
बांग्लादेश में जहां बुधवार को दुर्गा पंडालों पर हमले की खबर देखने को मिली थी वहीं अब इस्कॉन मंदिर पर हमले की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिन नोआखाली में भीड़ ने इस्कॉन मंदिर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की. हमलावर यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने परिसर में आग भी लगा दी.
वहीं, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इन घटनाओं को लेकर चेताया है कि हिंदु मंदिरों और दुर्गा पंडालों में शामिल हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











