
बांग्लादेश: ढाका की जूस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 52 लोगों की मौत; कई झुलसे
Zee News
अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘आग की शुरुआत चौथी मंजिल पर हुई, जहां हमने तलाशी अभियान लगभग पूरा कर लिया है, लेकिन हमें अभी पांचवीं और छठी मंजिल पर तलाशी अभियान चलाना है.’
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक जूस की फैक्ट्री कारखाने में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गई. कई अन्य झुलस गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इस दुर्घटना में बचे कई लोगों ने हादसे के लिए अवैध रूप से बंद कारखाने के मुख्य दरवाजे को दोषी ठहराया. राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस हादसे में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है. अग्निशमन सेवा के अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार को शाम को नारायणगंज के रूपगंज इलाके में एक कारखाने में आग लग गई. आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि कारखाने में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर किशोर थे.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



