
'बांग्लादेश जैसी अराजकता के बारे में कोई सोचना भी मत, सामने सेना होगी...', पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर की चेतावनी
AajTak
पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर ने PAK में बांग्लादेश जैसी स्थितियां पैदा करने की कोशिश करने वालों को चेताते हुए कहा है कि हमारी सेना इस तरह की किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी और देश की रक्षा करेगी.
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के हालात किसी से छिपे हुए नहीं है. छात्रों के प्रदर्शन से शुरू हुई विरोध की चिंगारी ने शेख हसीना सरकार का तख्तापलट कर दिया. पाकिस्तान में बांग्लादेश जैसे हालात होने की आशंकाओं पर सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कड़ी चेतावनी दी है.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर ने PAK में बांग्लादेश जैसी स्थितियां पैदा करने की कोशिश करने वालों को चेताते हुए कहा है कि हमारी सेना इस तरह की किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी क्योंकि वह मुल्क की सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है.
पाकिस्तान कयामत तक रहेगा...
सेना की मीडिया इकाई ने जनरल मुनीर के हवाले से बताया कि अगर किसी ने पाकिस्तान में इस तरह की अराजकता पैदा करने की कोशिश की तो अल्लाह की कसम हम उसे कामयाब नहीं होने देंगे. इस दुनिया में कोई भी ताकत पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकती क्योंकि यह देश कयामत तक रहेगा.
मुनीर ने मौलवियों के एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि देश कितना अहम है यदि आपको ये जानना है तो इराक, सीरिया और लीबिया को देखिए. पाकिस्तान की मौजूदगी हमेशा बनी रहेगी क्योंकि इसे आखिरी वक्त तक के लिए बनाया गया है.
उन्होंने देश में शांति एवं अस्थिरता को बचाए रखने के लिए सेना के समर्पण की तारीफ की. साथ ही देश में अराजकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.







