
'बांग्लादेश के पास और कोई रास्ता नहीं...', भारत को लेकर बदले मोहम्मद यूनुस के सुर
AajTak
भारत के साथ रिश्तों को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के सुर बदले नजर आ रहे हैं. उन्होंने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की बात कही है, साथ ही भारत में रह रहीं शेख हसीना को भी निशाने पर लिया है. उनका कहना है कि शेख हसीना ने बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया.
भारत के साथ रिश्तों को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के सुर बदले नजर आ रहे हैं. उन्होंने भारत के साथ रिश्तों को लेकर कहा है कि उनके देश के पास भारत से अच्छे संबंध रखने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है.
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश को भारत के साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाने चाहिए, अपनी जरूरतों और भारत के साथ अपने लंबे परिचय के कारण और इसलिए भी क्योंकि हमारी बहुत सी चीजें एक जैसी हैं. हमारा एक साझा इतिहास है. इसलिए बांग्लादेश के पास भारत के साथ अच्छे रिश्ते रखने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है.'
अगस्त की शुरुआत में बांग्लादेश में छात्र आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया और देश में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए. छात्र आंदोलन के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और 5 अगस्त को वो देश छोड़ भारत भाग आई थीं. शेख हसीना को पनाह देने को लेकर बांग्लादेश में भारत के खिलाफ कई आवाजें उठीं और अब दोनों देशों के संबंध न्यूनतम स्तर पर हैं.
मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने पहले ही हसीना का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द कर दिया है और बांग्लादेश में शीर्ष अभियोजकों समेत बहुत से लोग उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहे हैं.
भारत-बांग्लादेश के बीच विवादित मुद्दे सुलझाने पर बोले यूनुस
प्रो. यूनुस ने भारत-बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय मुद्दों के समाधान पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि जल बंटवारा, लोगों के सीमा पार आने-जाने का मुद्दा सुलझाया जाना चाहिए. उनका कहना है कि इन मुद्दों को सुलझाने के लिए उनका प्रशासन भारत के साथ मिलकर काम करेगा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









