
बांग्लादेशी सांसद की हत्या में Honey Trap का आया एंगल, हत्या और फिर लाश के टुकड़े करने वाले मुंबई के प्रोफेशनल कसाई को भी पकड़ लाई CID
AajTak
पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बांग्लादेश के सांसद की हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी की है. सीआईडी सूत्रों का कहना है कि जिहाद हवलदार नाम के एक शख्स को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. जिहाद पेशेवर कसाई है. उसे हत्या के मास्टरमांइड अकतारुज्जमान ने इस काम को अंजाम देने के लिए विशेष रूप से मुंबई से बुलाया था.
बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनवर (Anwarul Azim Anar) की कोलकाता में हत्या से हड़कंप मचा हुआ है. भारत और बांग्लादेश दोनों देशों की पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है. पुलिस ने सांसद की हत्या में उनके बचपन के दोस्त के शामिल होने की बात कही है. लेकिन अब इस मामले में हनीट्रैप का एंगल भी सामने आ रहा है. लाश के टुकड़े करने वाले कसाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
सांसद अनवारुल की हत्या मामले की जांच कर रही बंगाल पुलिस को शक है कि सांसद को हनीट्रैप का झांसा देकर कोलकाता के फ्लैट में बुलाया गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई.
पुलिस ने बताया कि जांच से संकेत मिल रहे हैं कि बांग्लादेशी सांसद को हनीट्रैप के झांसे में फंसाया गया था. यह महिला मृतक सांसद के दोस्त की करीबी मित्र है. सांसद अनवारुल को कोलकाता के फ्लैट में इसी महिला द्वारा बुलाया गया था. पुलिस को शक है कि फ्लैट में जाने के बाद ही उनकी तुरंत हत्या कर दी गई थी.
सीसीटीवी फुटेज में अनवारुल को एक पुरुष और महिला के साथ फ्लैट में जाते देखा जा सकता है. इन दोनों शख्स को बाद में फ्लैट से बाहर आते और अगले दिन दोबारा फ्लैट में जाते देखा जा सकता है लेकिन सांसद को फ्लैट से कभी बाहर आते नहीं देखा गया. लेकिन ये दोनों आरोपी बड़े ट्रॉली सूटकेस लिए फ्लैट में दाखिल होते देखे जा सकते हैं.
पुलिस का कहना है कि ये एक सुनियोजित हत्या है. सांसद के एक पुराने दोस्त ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए बहुत बड़ी रकम लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी.
यह भी पढ़ें: गोल्ड स्मगलिंग के पैसे का झगड़ा, ट्रॉली बैग वाली साजिश और कोलकाता में मर्डर... बांग्लादेशी सांसद की हत्या पर बड़े खुलासे

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







