
बांकाः भूमि विवाद में एक शख्स की हत्या, परिवार के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में 7 लोग भर्ती
ABP News
यह घटना चांदन थाना क्षेत्र के बियाही मोड़ के समीप परही गांव की है. वरीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद काउंटर केस दर्ज किया जाएगा, फिर कार्रवाई होगी.
बांका: जिले के चांदन थाना क्षेत्र के बियाही मोड़ के समीप परही गांव में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में गुरुवार की देर रात हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि सात लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक शख्स की मौत की खबर के बाद कोहराम मच गया है. जानकारी के अनुसार, सिलजोरी पंचायत के परही टोला में गुरुवार देर रात डमरुधर यादव और उसके गोतिया जीवलाल यादव में भूमि विवाद को लेकर लडाई हो गई. देखते ही देखते मारपीट भी होने लगी. दोनों पक्ष हथियारों से लैस होकर आमने-सामने हो गए. लाठी-डंडे का भी इस्तेमाल किया गया. इस दौरान करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गए जिनमें कुछ लोगों को मामूली चोट भी लगी है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












