
बहुत कम लोगों की हथेली पर होती है ये 'लकी लाइन', चेक कर देखिए आप हैं वो खुशनसीब?
AajTak
Simian Line On Palm: पामिस्ट्री में 'सीमियन लाइन' के बारे में भी बताया गया है जो बहुत कम लोगों की हथेली में देखी जाती है. आइए आज आपको बताते हैं कि हथेली पर सीमियन लाइन कहां होती है और जिन लोगों के हाथ पर ये रेखा होती है वो कितने लकी होते हैं.
Simian Line On Palm: इंसान की किस्मत का हर रहस्य उसके हाथों की लकीरों में छिपा है. हस्तरेखा शास्त्र के विशेषज्ञ (पामिस्ट्री एक्सपर्ट) हाथ की इन लकीरों को पढ़कर भाग्य बता सकते हैं. पामिस्ट्री में 'सीमियन लाइन' के बारे में भी बताया गया है जो बहुत कम लोगों की हथेली पर देखी जाती है. आइए आज आपको बताते हैं कि हथेली पर सीमियन लाइन कहां होती है और जिन लोगों के हाथ पर ये रेखा होती है, वो कितने लकी होते हैं.
हथेली पर जहां हृदय और मस्तिष्क रेखा मिलती है या टकराती है, वहां सीमियन लाइन बनती है. हार्ट लाइन हमारी भावनात्मक शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है. जबकि मस्तिष्क रेखा मानसिक शक्ति को उजागर करती है. इसीलिए सीमियन लाइन में भावनाओं और बुद्धि दोनों का भाव शामिल होता है.
सीमियन लाइन पर्सनैलिटी
जिन लोगों की हथेली पर सीमियन लाइन होती है, उनकी पर्सनैलिटी में कुछ खास बातें देखी जाती हैं. ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान, समझदार, डिसीज़न मेकर, क्रिएटिव और आत्मविश्वास से भरे होते हैं. हालांकि ये लोग शॉर्ट टेंपर्ड और जोखिम लेने वाले भी होते हैं. सीमियन लाइन वालों के हाथ में पैसा बहुत रहता है. हालांकि, महिलाओं के मामले में यह लाइन थोड़े अशुभ परिणाम देती है. ऐसी महिलाओं को जीवन में बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.
सीमियन लाइन की ताकत सीमियन लाइन इंसान के दांपत्य जीवन को भी प्रभावित करती है. अगर ऐसे लोग प्रेम में विश्वास रखते हैं तो वे एक अच्छे लवर या पार्टनर बनते हैं. वहीं दूसरी ओर, जिनका प्रेम में विश्वास नहीं होता, वे शकी मिजाज या विश्वासघाती हो सकते हैं. लेकिन सामान्य जीवन में ये लोग बहुत जिम्मेदार, ईमानदार स्वतंत्र और करियर के लिहाज से सही डिसीज़न लेने में माहिर होते हैं.
दोनों हाथों में सीमियन लाइन सीमियन लाइन बहुत कम लोगों की हथेली पर देखी जाती है. जबकि ऐसे लोग तो और भी दुर्लभ हैं जिनकी दोनों हथेलियों पर सीमियन लाइन बनती है. आमतौर पर ऐसे लोग समाज के मानक मानदंडों का पालन नहीं करते हैं. लेकिन सही समय पर अपनी क्रिएटिविटी से अवसर भुनाने में पीछे नहीं रहते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










