
बहरीनः अडलिया रेस्टोरेंट में बुर्का पहने हुए महिला को एंट्री से रोका, कड़े विरोध के बाद रेस्त्रां बंद
AajTak
मनामा में मशहूर रेस्टोरेंट अडलिया में एक महिला को एंट्री नहीं दी गई. इसकी वजह सिर्फ इतनी सी थी कि महिला बुर्का पहने हुए थी. हालांकि रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है. साथ ही ड्यूटी मैनेजर को सस्पेंड किया गया है.
बहरीन की राजधानी मनामा में जाने माने अडलिया रेस्टोरेंट में बुर्का पहने हुए महिला को प्रवेश देने से रोकने का मामला सामने आया है. लिहाजा महिला ने जैसे ही रेस्टोरेंट में प्रवेश करने की कोशिश की तो उसे इसकी इजाजत नहीं दी गई. हालांकि इस घटना के बाद बहरीन टूरिज्म एंड एग्जिबिशन अथॉरिटी (Bahrain Tourism and Exhibition Authority) ने रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है.
द डेली ट्रिब्यून न्यूज ऑफ बहरीन के मुताबिक, अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि हाल ही में एक वीडियो सामने आया था. इसमें साफ नजर आ रहा है कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बुर्का पहने हुए महिला को प्रवेश देने से इनकार कर दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. लोगों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया की है. इसके बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हालांकि प्राथमिक कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया गया है.
अथॉरिटी की ओर से सभी रेस्टोरेंट्स के लिए एक आदेश जारी किया गया है. इसमें सख्त आदेश दिए गए हैं कि कोई भी नियमों का उल्लंघन न करे. इसके साथ ही कहा है कि लोगों के साथ होने वाले भेदभाव करने वाली कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. खासकर ऐसे मामलों में जिसमें किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता की झलक मिलती है.
अथॉरिटी की ओर से एक नंबर (17007003) नंबर भी जारी किया गया है. साथ ही अपील की गई है कि अगर देशभऱ में कहीं भी कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देता है कि तुरंत इस नंबर कॉल करके अपनी शिकायत कंज्यूमर प्रोटेक्शन सेंटर में दे सकते हैं.
इसी बीच रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट की ओर से एक बयान जारी हुआ है. इसमें महिला को प्रवेश न देने के मामले में माफी मांगी गई है. साथ ही कहा कि यह स्टाफ की गलती की वजह से भूलवश हुई एक घटना है. हम इसकी निंदा करते हैं. साथ ही हमने अपनी जांच के दौरान ड्यूटी मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है. हम बीते 35 साल से लोगों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं. हमारा उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करना नहीं है. हमने उस कर्मचारी को निलंबित कर दिया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









