
बहराइच: नर्सों को बंदर से खेलना पड़ा महंगा, हुईं सस्पेंड, जाने क्या है पूरा मामला
AajTak
उत्तर प्रदेश के बहराइच से सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सरकारी महिला अस्पताल की नर्सों को बंदर के बच्चे के साथ खेलते देखा जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच से 9 जुलाई को एक खबर सामने आई, जिसमें ड्यूटी के दौरान बंदरों से खेल रही 6 नर्सों को सस्सपेंड कर दिया गया है. दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बहराइच के सरकारी महिला अस्पताल की नर्सों को बंदर के बच्चे के साथ खेलते हुए देखा जा रहा है. ये लोग एप्रन पहन कर और हॉस्पिटल की कुर्सी पर बैठ कर बंदर के साथ खेल रही हैं.
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (Chief Medical Superintendent) डॉक्टर एमएम त्रिपाठी ने कहा है कि ये नर्सेज अस्पताल के गायनेकोलॉजी और ऑब्सट्रिक्स डिपार्टपेंट में ड्यूटी पर थीं.
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संजय खत्री ने वायरल वीडियो होने के बाद सभी 6 नर्सों को सस्सपेंड कर दिया, जिन नर्सों को सस्पेंड किया गया है. उनके नाम हैं- अंजली, किरण, आंचल शुक्ला, प्रिया रिचार्ड, पूनम पांडेय और संध्या सिंह है. ये जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एमएम त्रिपाठी ने दी. उन्होंने आगे कहा कि 5 लोगों की कमेटी का गठन किया गया है जो इस मामले की जांच कर रही है.
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संजय खत्री ने अपने बयान में कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नर्सों द्वारा ड्यूटी के दौरान बंदर के साथ रील बनाने की वजह से और काम में लापरवाही बरतने के कारण मेडिकल कॉलेज की छवि खराब हो रही है. जब तक इस मामले की जांच करने वाली कमेटी अपना रिपोर्ट नहीं सौंप दे रही है, तब तक इन नर्सों को काम पर वापस नहीं बुलाया जाएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








