
बहन की शादी के 14 दिन बाद साले ने कर दी जीजा की हत्या, धारदार हथियार से किए 30 वार, सामने आई ये वजह
AajTak
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक ने अपने जीजा की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी की बहन की शादी 14 दिन पहले हुई थी. आरोपी का जीजा उसकी बहन के साथ शराब पीकर मारपीट करता था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसके अन्य 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा की हत्या कर दी. आरोपी की बहन की शादी बीती 14 जुलाई 2022 को ही हुई थी. जीजा शराब पीकर अपनी पत्नी यानी आरोपी की बहन के साथ मारपीट करता था. इस बात से नाराज साले ने इस वारदात को अंजाम दिया. क्राइम ब्रांच ने 27 जुलाई की देर रात हत्या मामले में मृतक के साले और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को हुई शादी के बाद पेशे से चौकीदार भूरा शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था. इस बात की जानकारी उसके साले सुरजीत उर्फ बिट्टू को हुई. उसने खूब समझाया, लेकिन भूरा उससे बोला, ''वह मेरी पत्नी है, उसे मैं कैसे भी रखूं, तुझे क्या करना.'' यह बात सुनकर सुरजीत उर्फ बिट्टू तैश में आ गया और उसने अपने दो अन्य साथी रोहित उर्फ़ लाला और कर्ण के साथ मिलकर जीजा भूरा की बेरहमी से हत्या कर दी.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीते 14 दिन में उसने जीजा भूरा को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं था.
एसीपी क्राइम की मानें तो बीती 27 जुलाई की देर रात भूरा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से कुछ संदिग्धों की पहचान हुई थी. क्राइम यूनिट सेक्टर-40 ने इस ब्लाइंड मर्डर केस में तीनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया.
एसीपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि मृतक की शादी को मात्र 14 दिन ही हुए थे. इसी बीच साले ने धारदार हथियार से जीजा पर 25-30 वार कर मौत के घाट उतार दिया. क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










