
बस, नाव फिर ट्रेन... इस तरह स्कूल पहुंचती है ये छात्रा, जानकर सोच में पड़ जाएंगे! PHOTOS
AajTak
Girl School Journey: 17 साल की ये लड़की सुबह अपने घर से निकलती है. फिर 15 मिनट बस की सवारी कर 7 बजे नदी के तट पर पहुंचती है. यहां नाव पर सवार होकर वो नदी के दूसरी तरफ मौजूद रेलवे प्लेटफॉर्म से ट्रेन पकड़ती है. 45 मिनट का रेल सफर तय कर वो उतरती है और फिर कुछ दूर पैदल चलकर करीब 8.45 बजे स्कूल में एंटर करती हैं.
17 साल की एक लड़की ने बताया कि उसे स्कूल तक पहुंचने के लिए बस, ट्रेन और नाव जैसे यातायात साधनों का बारी-बारी से उपयोग करना पड़ता है. इसके बाद भी उसे कुछ दूर पैदल चलना होता है, फिर जाकर वो स्कूल पहुंच पाती है. हैरत की बात ये है कि लड़की किसी दूर-दराज के इलाके में नहीं बल्कि शहर में रहती है. उसने अपनी इस जर्नी का वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है. मामला स्कॉटलैंड का है. सोशल मीडिया पर ये लड़की लॉरेन नाम से मौजूद है. उसने अपने स्कूल आने-जाने की जर्नी शेयर की है. इसमें लॉरेन ने बताया कि कैसे वो एक ही दिन में बस, ट्रेन और नाव का सहारा लेकर स्कूल का सफर तय करती है. इसके बाद भी उसे पैदल चलना पड़ता है. तब जाकर उसका स्कूल आता है.
लॉरेन ने कहा कि वह हफ्ते में तीन बार स्कूल जाती है, भले ही वो सिर्फ एक क्लास अटेंड करने के लिए ही क्यों न हो. उसने मिलपोर्ट से ग्लासगो तक की अपनी 2 घंटे की यात्रा को रिकॉर्ड किया है. जो अब चर्चा का विषय बन गया है. लोग सोच में पड़ गए कि कैसे लड़की को छोटे से सफर के लिए तीन-तीन यातायात के साधनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है.
पहले बस, फिर नाव और आखिर में ट्रेन
लॉरेन सबसे पहले सुबह अपने घर से निकलती है. फिर 15 मिनट बस की सवारी कर 7 बजे नदी के तट पर पहुंचती है. यहां नाव पर सवार होकर वो नदी के दूसरी तरफ मौजूद रेलवे प्लेटफॉर्म से ट्रेन पकड़ती है. 45 मिनट का रेल सफर तय कर वो उतरती है और फिर कुछ दूर पैदल चलकर करीब 8.45 बजे स्कूल में एंटर करती हैं. उसकी ये पूरी जर्नी करीब 2 घंटे की होती है.
याहू न्यूज के मुताबिक, स्कूल से वापसी के समय भी लॉरेन की यही दिनचर्या होती है. वो दोपहर 3 बजे तक घर पहुंचती है. सोशल साइंस की छात्रा लॉरेन ने कहा कि इस पूरी यात्रा में उसके करीब 19 डॉलर (1,590 रुपये) खर्च हो जाते हैं.
लॉरेन की पोस्ट 15 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. हजारों लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है. कुछ यूजर्स स्कूल जाने के लिए उसकी तारीफ की तो कुछ ने कहा कि उसे नजदीक के स्कूल में दाखिला लेना चाहिए. एक यूजर ने पूछा- इतनी दूर वाले स्कूल को क्यों चुना? दूसरे ने कहा- हॉस्टल नहीं है क्या? तीसरे ने पूछा- लड़की में पढ़ाई का जज्बा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










