
बस दो दिन और... फिर इन iPhones मॉडल्स पर काम नहीं करेगा WhatsApp, कंपनी बंद कर रही है सपोर्ट
AajTak
WhatsApp का सपोर्ट कई फोन्स के लिए खत्म होने वाला है. सपोर्ट खत्म होने के कुछ समय बाद मैसेजिंग ऐप्स इन फोन्स पर काम भी नहीं करेगा. इस लिस्ट में कई iPhone मॉडल्स भी शामिल हैं. 31 दिसंबर के बाद कंपनी वॉट्सऐप का सपोर्ट 49 फोन्स पर खत्म कर रही है.
WhatsApp यूजर्स की सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए लगातार नए फीचर्स को लॉन्च करता रहता है. कंपनी ऐप का सपोर्ट भी कई डिवाइस के लिए खत्म करती है. WhatsApp इस साल भी कई डिवाइस के लिए अपने सपोर्ट को खत्म कर रहा है.
सपोर्ट खत्म हो जाने के बाद यूजर्स को सिक्योरिटी और फीचर्स अपडेट नहीं मिलते हैं. बाद में फोन पर वॉट्सऐप भी काम करना बंद कर देता है. इस बार 49 फोन्स के लिए सपोर्ट को खत्म किया जा रहा है. इसमें एंड्रॉयड फोन के साथ आईफोन्स भी शामिल हैं.
31 दिसंबर के बाद खत्म हो जाएगा सपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर 2022 के बाद इन फोन्स को वॉट्सऐप का सपोर्ट नहीं मिलेगा. Apple iPhone 5, iPhone 5c पर भी इसका सपोर्ट खत्म हो जाएगा. ऐसे में अगर आप इन फोन्स का इस्तेमाल अभी भी कर रहे हैं तो इसको अपडेट करने का समय आ गया है.
एंड्रॉयड डिवाइस भी शामिल
हालांकि, ये काफी पुराने फोन्स हैं, इस वजह से काफी कम लोग इनका इस्तेमाल कर रहे होंगे. इसके अलावा एंड्रॉयड 4 पर चलने वाले एंड्रॉयड डिवाइस के लिए भी WhatsApp का सपोर्ट खत्म किया जा रहा है. इसमें कई सैमसंग के फोन्स भी शामिल हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










