
बस ड्राइवर के बेटे ने रचा इतिहास, 3 बार फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, चौथे प्रयास में बने IAS
ABP News
मुरादाबाद के छोटे से गांव से निकलकर मोइन अहमद ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और धैर्य से कोई भी बड़ा सपना पूरा किया जा सकता है. आइये जानते है उनकी सफलता की कहानी.
देश में लाखों युवा IAS बनने का सपना देखते हैं, लेकिन इस सपने को पूरा करना आसान नहीं होता. इसके लिए सालों की मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादों की जरूरत होती है.ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है जटपुरा गांव के रहने वाले मोइन अहमद की, जिन्होंने आर्थिक परेशानियों और बार-बार मिली असफलता के बावजूद हार नहीं मानी और आगे चलकर IAS अफसर बने. आइए जानते हैं उनकी सफलता का सफर.
मोइन अहमद मुरादाबाद के दिलारी क्षेत्र के जटपुरा गांव के रहने वाले हैं. उनका परिवार साधारण जीवन जीता था. उनके पिता वली हसन उत्तर प्रदेश रोडवेज में कॉन्ट्रैक्ट बस ड्राइवर थे. घर की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी. परिवार में पांच भाई-बहन थे और मोइन दूसरे नंबर पर आते हैं. ऐसे माहौल में पढ़ाई जारी रखना ही अपने आप में एक चुनौती था, लेकिन मोइन ने बचपन से ही बड़ा अफसर बनने का सपना देख लिया था.
मेहनत से सपना किया पूरा
मोइन का सपना था कि वह UPSC पास करके IAS ऑफिसर बनें. लेकिन इस परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होता, क्योंकि इसके लिए महंगी कोचिंग और अच्छे संसाधनों की जरूरत होती है. मोइन के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह बड़े कोचिंग संस्थानों में पढ़ सकें. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और खुद मेहनत करके तैयारी करने का फैसला लिया.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












