
बस एक क्लिक और अकाउंट खाली, बिहार से पकड़ा गया ठगी का मास्टरमाइंड
AajTak
महिला की शिकायत लिख कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने उस नंबर की डिटेल निकली, जिससे महिला को कॉल आया था. जांच में पुलिस को पता चला कि कई सारी डुप्लीकेट वेबसाइट बिहार के नालंदा से ऑपरेट की जा रही हैं. अलग-अलग कुरियर कंपनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट ऑपरेट की जा रही थीं.
दिल्ली पुलिस साइबर ठगी करने करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि है कि आरोपी पीड़ित के मोबाइल पर एक लिंक सेंड करता था. जैसे ही पीड़ित लिंक पर क्लिक करता तो उसका फोन हैक कर लिया जाता और फिर उसके साथ फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया जाता था.
दरअसल, रितु नाम की एक महिला ने इसी साल जून में उत्तरी दिल्ली के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने बताया था कि उसका फोन हैक करके अकाउंट से करीब एक लाख रुपए निकाल लिए गए हैं. महिला ने पुलिस को बताया कि उसके नाम का एक कुरियर आना था.
कुरियर के ठीक पहले एक कॉल आया. फोन करने वाले ने कहा कि मेरे नंबर पर लिंक भेजा गया है. युवक के कहने पर मैंने लिंक पर क्लिक किया. इसके बाद मेरा फोन हैक कर लिया गया और एक लाख रुपए निकाल लिए गए.
नालंदा से पकड़ा गया आरोपी
महिला की शिकायत लिख कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने उस नंबर की डिटेल निकली, जिससे महिला को कॉल आया था. जांच में पुलिस को पता चला कि कई सारी डुप्लीकेट वेबसाइट बिहार के नालंदा से ऑपरेट की जा रही हैं. अलग-अलग कुरियर कंपनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट ऑपरेट की जा रही थीं.
पुलिस ने लगातार 5 दिनों तक नालंदा के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की. सौरव नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से पुलिस को पांच मोबाइल और नौ सिम कार्ड बरामद हुए. इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस को पता चला कि सौरव ने कई सारी कुरियर कंपनियों की फेक वेबसाइट बना रखी हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









