
बस्तियां डूबी, घरों में पानी, मुसीबत में हजारों जिंदगियां... दिल्ली में अभी भी डेंजर लेवल के ऊपर बह रही यमुना
AajTak
दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटकर 205.59 मीटर पर पहुंचा है, हालांकि यह अभी भी डेंजर लेवल से ऊपर है. हथिनी कुंड, वजीराबाद और ओखला बैराज से पानी का डिस्चार्ज जारी है, लेकिन स्तर में गिरावट से बाढ़ का खतरा कम हुआ है.
दिल्ली में यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है और राजधानी को राहत की उम्मीद बंधी है. रविवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जल स्तर 205.59 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. मयूर विहार में राहत कैंप लगाए गए हैं, जहां यमुना किनारे रहने वाले लोगों को शिफ्ट किया गया है.
हथिनी कुंड बैराज से 51,857 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 73,280 क्यूसेक और ओखला बैराज से 1,48,868 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. पानी के डिस्चार्ज में कमी और जल स्तर में गिरावट से बाढ़ का खतरा कुछ कम हुआ है, लेकिन संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है.
यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ से तबाही, पंजाब में 43 मौतें... हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद, हिमाचल-उत्तराखंड और J&K में भूस्खलन से भारी नुकसान
मयूर विहार इलाके में हालात ऐसे हैं कि अब राहत कैंपों तक भी पानी पहुंच चुका है, जिससे यहां रह रहे लोग दिक्कत में पड़ गए हैं. वहीं मॉनेस्ट्री इलाके में हालात ज्यादा गंभीर हैं. यहां राहत पहुंचाने के लिए नावों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. घाटों से लेकर रिहायशी बस्तियों तक पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है.
बाढ़ वाले इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










