
बसों की खरीद से लेकर पर्यावरण रक्षक तक... दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दिया प्रदूषण से निपटने का ब्ल्यूप्रिंट
AajTak
रेखा गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक दिल्ली में बसों की संख्या 3850 तक पहुंच जाएगी. उनकी सरकार ने बनने के बाद 2800 नई इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया है और इस वर्ष के अंत तक बसों की संख्या 5500 तक पहुँचाने का लक्ष्य है. अगले वर्ष के अंत तक यह संख्या बढ़कर 11000 हो जाएगी. बसों के बेहतर उपयोग के लिए मार्गों का अनुकूलन किया जाएगा.
दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत किया. उन्होंने एक विस्तृत खाका पेश किया, जिससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार आ सके. उन्होंने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदु उठाए.
रेखा गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक दिल्ली में बसों की संख्या 3850 तक पहुंच जाएगी. उनकी सरकार ने बनने के बाद 2800 नई इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया है और इस वर्ष के अंत तक बसों की संख्या 5500 तक पहुँचाने का लक्ष्य है. अगले वर्ष के अंत तक यह संख्या बढ़कर 11000 हो जाएगी. बसों के बेहतर उपयोग के लिए मार्गों का अनुकूलन किया जाएगा.
उन्होंने DIMTS के शेयर के मुद्दे पर भी चर्चा की, जो ₹100 करोड़ का था लेकिन ₹10 करोड़ में बेचा गया. इसे वापस पाने के लिए कानूनी कार्यवाही की जाएगी. बस डिपो में 2026 तक 18000 चार्जिंग पॉइंट और प्राइवेट सेमी-प्राइवेट चार्जिंग पॉइंट 30000 तक स्थापित किए जाएंगे. फिलहाल 4500 चार्जिंग पॉइंट हैं जिन्हें 48000 तक बढ़ाया जाएगा. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक नई नीति बनाई जाएगी.
दिल्ली सीएम ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट की भी व्यवस्था की जाएगी. बाहरी वाहनों के दिल्ली में घुसने पर एक नई प्रदूषण नीति लागू की जाएगी ताकि वे दिल्ली में प्रदूषण न फैलाएं. दिल्ली मेट्रो को बजट में ₹3000 करोड़ आवंटित किए गए हैं ताकि सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित किया जा सके. साथ ही, धूल प्रदूषण को कम करने के लिए सड़क विकास परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है. नगर निगम द्वारा जल छिड़काव की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और प्रत्येक वार्ड में 4 वॉटर स्प्रिंकलर यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे.
उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक समेकित कमान और नियंत्रण केंद्र की स्थापना की जाएगी. प्रदूषण मापने वाले स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन प्लांट्स की क्षमता 6 हजार टन तक बढ़ाई जाएगी. प्रदूषण से दिल्ली को बचाने के लिए 'पर्यावरण रक्षक' टीम का गठन किया जाएगा. ये कदम दिल्ली की वायु गुणवत्ता को सुधारने और प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








