
बलूचिस्तान से LoC तक पिटा पाकिस्तान, बलोच हमलों के बाद ऑपरेशन सिंदूर से टूटी PAK की कमर
AajTak
खुफिया एजेंसियों की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2025 की शुरुआत से अब तक पाकिस्तान ने अपने हालिया वर्षों के मुकाबले सबसे ज़्यादा नुकसान झेला है, विशेषकर बलूचिस्तान और एलओसी के आसपास के इलाकों में. रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ बलूचिस्तान में पिछले 5 महीने में 350 से ज़्यादा बड़े हमले और लगभग 20 छोटे पैमाने पर घात लगाकर हमले हुए हैं.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबादू कर दिया था, इसमें जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर और लश्कर-ए-तैयबा का गढ़ भी शामिल है. भारत ने इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था. पाकिस्तान भले ही शेखी बघार ले, लेकिन उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब है. पाकिस्तान में पिछले 5 महीनों के दौरान इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट्स, आतंकी घटनाओं और भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाइयों के चलते भारी संख्या में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मौत हुई है.
खुफिया एजेंसियों की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2025 की शुरुआत से अब तक पाकिस्तान ने अपने हालिया वर्षों के मुकाबले सबसे ज़्यादा नुकसान झेला है, विशेषकर बलूचिस्तान और एलओसी के आसपास के इलाकों में. रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ बलूचिस्तान में पिछले 5 महीने में 350 से ज़्यादा बड़े हमले और लगभग 20 छोटे पैमाने पर घात लगाकर हमले हुए हैं. इन हमलों में पाकिस्तान के सुरक्षाबलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.
ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही बिगड़ चुके थे हालात ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान में 191 नागरिक आंतरिक संघर्षों और आतंकी घटनाओं में हताहत हुए. वहीं, पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के 398 जवान हताहत हुए हैं, जो कि पिछले कई वर्षों में सबसे ज्यादा है. ये आंकड़े ऑपरेशन सिंदूर के पहले के हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और बाद में लगे झटके 6-7 मई की रात भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान और पीओके में 9 ठिकानों पर हमला किया. इसके बाद 9-10 मई को 11 हाई-वैल्यू पाकिस्तानी एयर फोर्स और सैन्य ठिकानों पर भारत ने सटीक कार्रवाई की. जिसमें 23 टारगेट्स को LoC पर निशाना बनाया गया. ये कार्रवाई 1,420 किलोमीटर के दायरे में फैली हुई थी, जो कराची के मालिर से लेकर पीओके के कोटली तक फैली हुई थी.
भारत की इस जवाबी कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. जबकि पाकिस्तान में 20-26 लोग घायल हुए थे. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक 13 पाकिस्तानी जवान 9-10 मई को हुई कार्रवाई में हताहत हुए, जबकि LoC पर 35-40 पाकिस्तानी जवान घायल हुए. भारतीय हमलों में पाकिस्तान में 35 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं.
पाकिस्तान की गिरती स्थिति इन आंकड़ों से साफ है कि पाकिस्तान को न सिर्फ आतंकियों को पनाह देने की नीति का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, बल्कि भारत की आतंक विरोधी नीति और सैन्य रणनीति से उसे ज़बरदस्त नुकसान हो रहा है. ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को बुरी तरह झकझोर दिया है और अब वहां आंतरिक स्थिति भी लगातार अस्थिर हो रही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










