
'बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', NHAI अफसर पर हमले से भड़के गडकरी, सीएम सुक्खू को किया फोन
AajTak
शिमला में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी अचल जिंदल पर हुए हमले का मामला गरमा गया है. नितिन गडकरी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पीआईयू अधिकारी अचल जिंदल को पिटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारी को पिटने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने, इसकी निंदा करते हुए शासन का अपमान बताया है.
नितिन गडकरी ने क्या कहा?
नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हिमाचल के पंचायती राज मंत्री और उनके सहयोगियों की ओर से NHAI PIU शिमला के प्रबंधक अचल जिंदल पर किया गया हमला निंदनीय है और क़ानून के शासन के ख़िलाफ़ है. अपना काम कर रहे अधिकारियों पर इस तरह का क्रूर हमला करना न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डलता है, बल्कि संस्थागत गरिमा को भी चोट पहुंचाता है'.
उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर FIR
सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर NHAI अधिकारी अचल जिंदल के साथ मारपीट करने के आरोप में मुकादमा दर्ज किया गया है. ढली थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है. सोमवार को पेश आया था मारपीट का मामला. BNS की धारा 132, 121(1), 352, 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिमला ग्रामीण के SDM के सामने पूरी घटना हुई है. सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस ऑफ़िसर एसोसिएशन ने नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










