
बर्थडे पार्टी में ऐसे हाल में पहुंचा बॉयफ्रेंड, देखकर चीख पड़ी गर्लफ्रेंंड और फिर...
AajTak
एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के सरप्राइज देने के लिए अनोखी योजना बनाई. शख्स जब गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर पहुंचा तो उसे दो लोगों ने गिरफ्तार किया हुआ था. लड़की ये देखकर चीखने चिल्लाने लगी.
दुनियाभर में कपल्स एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के लिए खास तरह के सरप्राइज प्लान करते हैं. इसी तरह एक शख्स ने तो कुछ ज्यादा ही खास और सबसे अलग प्लानिंग कर डाली. नॉर्थ कैरोलीना के रॉक हिल में 41 साल के शेन आर्की ने एक घर के बैकयार्ड में अपनी 38 साल की गर्लफ्रेंड शाकिंटा व्हाइट के लिए बर्थडे पार्टी रखी थी. लेकिन सरप्राइज तो अभी बाकी था.
गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर गिरफ्तार होकर पहुंचा
दरअसल शेन जब खुद उस पार्टी में पहुंचा तो उसके हाथों में हथकड़ी थी और दो लोगों ने उसे गिरफ्तार किया हुआ था. शाकिंटा ने ये देखा तो उसके होश ही उड़ गए. वह नकली पुलिस वालों से अपने ब्वायफ्रेंड को छोड़ने के लिए कहने लगी. वह चिल्लाने लगी कि इसे किस जुर्म में गिरफ्तार किया है और बुरी तरह लड़ने लगी. इन लोगों के हाथ में बंदूक भी थी. पार्टी में अफरातफरी सी मच गई.
जो हुआ वह खूबसूरत सपने जैसा था
इसके बाद जो हुआ वह तो शाकिंटा शायद कभी नहीं भूलेगी. दरअसल अचानक ही शेन ने जेब से एक अंगूठी निकाली और घुटनों पर बैठ गया और शाकिंटा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. किसी भी लड़की की तरह शाकिंटा के लिए भी ये सब कुछ किसी खूबसूरत सपने जैसा था. वह जमीन पर हैरान होकर बैठ गई और भावुक होकर रोने लगी. इसके बाद उसने तेज आवाज में शेन के प्रपोजल पर हामी भरी.
तुम जेल जाते तो मैं पीछे- पीछे आती

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










