
'बर्तन नहीं धोना, जॉब छोड़ रहा', बॉस ने रोका पर दफ्तर से निकल गया कर्मचारी
AajTak
युवक का नौकरी छोड़कर ऑफिस से बाहर निकलने का वीडियो वायरल हो गया है. बॉस ने उससे बर्तन साफ करने के लिए कहा था. लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया था और शिफ्ट के बीच में ही नौकरी छोड़ दी. युवक के वीडियो को टिकटॉक पर 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.
बॉस से बहस के बाद एक युवक ने शिफ्ट के बीच में ही नौकरी छोड़ दी. सोशल मीडिया पर युवक का नौकरी छोड़कर ऑफिस से बाहर निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है. वह मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में काम करता था. बॉस ने उससे बर्तन साफ करने के लिए कहा था. लेकिन युवक ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था.
टिकटॉक पर Fionn_McCallum नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि New Zealand के मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) में काम करने के दौरान बॉस ने उसको बर्तन साफ करने का ऑर्डर दिया था. लेकिन मैंने बर्तन साफ करने से इनकार कर दिया. इस बात से बॉस मुझपर भड़क उठा और मुझे भला-बुरा कहने लगा.
बॉस का व्यवहार देखने के बाद युवक ने तुंरत नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया और ऑफिस से निकलते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करने लगा. ये वीडियो अब वायरल हो गया है. इसके कैप्शन में लिखा है- 'उन्हें (बॉस) लगा कि मैं सच में बर्तन साफ करने जा रहा हूं.'
26 सेकंड के वायरल वीडियो में युवक को कहते हुए सुना गया कि अरे नहीं, मैं उसे साफ नहीं कर रहा हूं, बिल्कुल भी नहीं. मैं नौकरी छोड़ रहा हूं. आओ बाहर मिलते हैं. यह सब कहकर युवक ऑफिस से बाहर निकल जाता है. इस बीच बॉस चिल्लाकर कहता है- वापस आओ. वहीं, दूसरे कर्मचारी उसे रोकने की कोशिश करते हैं. लेकिन युवक किसी की नहीं सुनता है.
McDonald's employee quits mid-shift as manager begs him to stay: 'see you on the flip side bitch' https://t.co/51IcUORNIH pic.twitter.com/5ZK8TpqP7s
युवक के इस वीडियो को टिकटॉक पर अब तक 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. इस घटना पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. एक यूजर ने लिखा- मैं मैकडॉनल्ड्स में काम करता हूं, युवक की बात को समझ सकता हूं. दूसरे यूजर ने युवक के प्रति सहानुभूति दिखाई और कहा कि काम उतना ही बुरा था जितना युवक ने इसे बताया.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








