
बरेली में कूड़े की गाड़ी में मिले थे पोस्टल बैलेट, हटाई गईं SDM, सपा के हंगामे के बाद एक्शन
AajTak
बरेली में काउंटिंग सेंटर पर कूड़े की गाड़ी में पोस्टल वैलेट मिलने के बाद आरओ-एसडीएम पारूल तरार को हटा दिया गया है. उनकी जगह राजेंद्र चंद्र को नियुक्ति किया गया है.
बरेली के बहेड़ी में कूड़े की गाड़ी में भरकर आए पोस्टल बैलेट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. इस मामले में प्रशासन ने बहेड़ी की एसडीएम पारूल तरार को हटा दिया है. उनकी जगह राजेंद्र चंद्र को नियुक्त किया गया है.
दरअसल, मंगलवार को बहेड़ी में कूड़ा गाड़ी में पोस्टल बैलेट पेपर से भरे तीन संदूकें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पकड़े थे. नगर पालिका की कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर भरकर आए थे. इसके बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी था.
बुधवार को भी मामला शांत न होते देख प्रशासन ने पारूल तरार को हटा दिया. पारूल तरार एसडीएम होने के साथ-साथ रिटर्निंग ऑफिसर भी थीं. उन्होंने दोनों पदों से हटा दिया गया है. उनकी जगह राजेंद्र चंद्र को जिम्मेदारी दी गई है.
इस मामले में डीएम शिवकांत द्विवेदी ने कहा था कि आरओ की गलती थी और उन्होंने चुनाव से जुड़ी सामग्री कूड़े की गाड़ी में भेज दी थी. वहीं, बहेड़ी से सपा के उम्मीदवार अताउर रहमान ने आरोप लगाया था कि काउंटिंग सेंटर में गाड़ियां अंदर जा रही हैं, जिनका कोई लेखा-जोखा नहीं है.
वाराणसी में भी गाड़ियों में मिली थीं EVM
चुनावी नतीजों से पहले EVM को लेकर हंगामा चल रहा है. इससे पहले वाराणसी में भी EVM से लदी तीन गाड़ियां जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि वाराणसी में EVM से लदी तीन गाड़ियां पकड़ी गई हैं, दो गाड़ियां निकल गईं, लेकिन तीसरी को सपा के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










