
बरेली: निकाह के दिन साली को लेकर फरार हुआ दूल्हा, दुल्हन करती रही इंतजार
AajTak
बरेली के नवाबगंज थानाक्षेत्र में निकाह के दिन दूल्हा अपनी ही साली को लेकर फुर्र हो गया. वहीं, दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाए अपने दूल्हे का इंतजार करती रही. जैसे ही यह खबर सामने आई तो शादी समारोह में मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए. दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और उसके परिवार वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है.
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुल्हन अपने साजन ने नाम की मेहंदी लगाए उसका इंतजार कर रही थी. संगीत बज रहा था लोग खुशी में नाच रहे थे. तभी अचानक एक ऐसी खबर सामने आई जिससे शादी समारोह में मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए. पता चला दूल्हा निकाह से पहले अपनी ही साली को लेकर फरार हो गया है.
यह खबर जैसे ही परिवार के लोगों को पता चली तो सभी के होश उड़ गए. पता चला कि दूल्हे का प्रेम प्रसंग दुल्हन के साथ-साथ उसकी बहन से भी चल रहा था और वह दुल्हन को अकेला छोड़ उसकी बहन को लेकर फरार हो गया.
मामला नवाबगंज क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक शख्स का उसकी ही मौसेरी बहन के साथ निकाह तय हुआ था. शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से होने जा रही थी. लेकिन निकाह के दिन अचानक पता चला कि दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन की ही छोटी बहन को लेकर फरार हो गया. हैरानी की बात ये है कि दूल्हे का पहले से ही दुल्हन के साथ अफेयर था. दोनों के परिवार इस निकाह के खिलाफ थे. लेकिन दोनों ने अपने परिवारों को मनाया और परिवार वाले अंत में मान भी गए.
निकाह की तारीख निकाली गई. रविवार यानी 6 जुलाई को निकाह होना था. सभी तैयारियां हो चुकी थीं. दूल्हा निकाह के लिए बारातियों के साथ आया. लेकिन समारोह के बीच में ही वह वहां से गायब हो गया. दूल्हे को काफी ढूंढा गया. पता चला कि दुल्हन की बहन भी समारोह से गायब है. फिर पता चला कि दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़ उसकी बहन को लेकर फुर्र हो गया है.
दुल्हन को भी नहीं थी अफेयर की भनक
बताया जा रहा है कि दूल्हे का दुल्हन और उसकी बहन दोनों के साथ अफेयर था. लेकिन दुल्हन और परिवार वालों को इसकी भनक नहीं थी कि दूल्हा अपनी होने वाली साली के साथ भी अफेयर चला रहा है. दोनों अभी कहां है इस बात का पता नहीं लग पाया है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







