
बम रिसीव करते वक्त अमृतसर में धमाका... क्या खालिस्तानी आतंकियों के बम रखने का अड्डा था वहां?
AajTak
अमृतसर के डीआईजी सतिंदर सिंह का कहना है कि इस हमले में में जो शख्स जख्मी हुआ था, उसकी मौत हो गई है. ब्लास्ट से संबंधित जितने भी मामले थे, उनमें सामने आया है कि जो कोई ब्लास्ट वाली चीज होती थी या कोई ग्रेनेड होता था.
पंजाब के अमृतसर में हुए धमाके में घायल शख्स की मौत हो गई है. यह शख्स आतंकी संगठन बब्बर खालसा का सदस्य बताया जा रहा है. इस धमाके को लेकर बड़ा खुलासा भी हुआ है.
यह ब्लास्ट अमृतसर के कंबो पुलिस थाने के नौशेरा गांव के आसपास हुआ. इस ब्लास्ट में आतंकी के हाथ क्षत-विक्षत हो गया था. इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया. इस घटना के वीडियो में मौके से धुआं उठते भी देखा जा सकता है.
अमृतसर के डीआईजी सतिंदर सिंह का कहना है कि इस हमले में में जो शख्स जख्मी हुआ था, उसकी मौत हो गई है. ब्लास्ट से संबंधित जितने भी मामले थे, उनमें सामने आया है कि जो कोई ब्लास्ट वाली चीज होती थी या कोई ग्रेनेड होता था. इस जगह पर रखकर उसकी तस्वीर भेज देते थे और संगठन के दूसरे सदस्य को मैसेज देते थे कि यहां से उसे कलेक्ट करना है.
उन्होंने बताया कि निशानी के तौर पर खंबा बताया जाता था. यह शख्स उसी विस्फोटक को यहां लेने आया था और ब्लास्ट हो गया. जब इस विस्फोटक इस शख्स के हाथ में था, तब इसमें ब्लास्ट हो गया. इस शख्स का संबंध आतंकी संगठन से है. हमारी एफएसएल टीम मौके पर है. क्या यह आईईडी था या ग्रेनेड था. इसका पता लगाया जा रहा है. ऐसे से सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या जिस जगह यह ब्लास्ट हुआ, वह खालिस्तानी आतंकियों के बम रखने का अड्डा था?
क्या है मामला?
पंजाब के अमृतसर बायपास पर आज सुबह तेज धमाका हुआ था. इस धमाके में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो चुका था. कहा जा रहा था कि यह व्यक्ति बम रखने आया था कि तभी बम उसके हाथ में ही फट गया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









