
बफादार कुत्ता बना मौत की वजह, पहले महिला के भाई की ली जान फिर पति को किया विकलांग
Zee News
ब्रिटेन में एक शख्स को उसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया जिसके 3 बाद उसकी मौत हो गई. जांच में पता चला कि व्यक्ति की मौत कुत्ते के काटने के बाद शरीर में हुए घातक संक्रमण की वजह से हुई है. इसके बाद उसी कुत्ते ने परिवार के दूसरे शख्स को भी काट लिया जो कि हॉस्पिटल में भर्ती है.
लंदन: कुत्तों को सबसे ज्यादा वफादार जानवर माना जाता है. इसीलिए लगभर हर कोई कुत्तों से प्यार भी करता है और कई लोग तो कुत्तों को घर में परिवार के सदस्य की तरह पालते हैं. लेकिन हाल ही में से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक पालतू कुत्ता अपने मालिकों की मौत की वजह बन गया. दरअसल ब्रिटेन में एक शख्स को उसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया जिसके 3 बाद उसकी मौत हो गई. जांच में पता चला कि व्यक्ति की मौत कुत्ते के काटने के बाद शरीर में हुए घातक संक्रमण की वजह से हुई है.
ब्रिटेन में रहने वाली 62 साल की पॉलीन डे ने बताया कि उसका परिवार एक कुत्ते की वजह से खत्म हो गया. दरअसल पॉलिन के 46 साल के भाई बैरी हैरिस ने जापानी अकिता नामक एक कुत्ता खरीदा था जिसका नाम 'टेडी बियर' (Ted the Japanese Akita) रखा था और पूरा घर उस कुत्ते को प्यार से टेड कहकर बुलाता था. महिला ने कहा कि वो कुत्ता उसके भाई बैरी के हाथ पर कूद गया जिसके बाद उसके भाई के शरीर पर घाव हो गया. घाव के कारण संक्रमण फैल गया जिस वजह से 3 दिनों बाद ही भाई को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आया जिसमें कि उसकी जान चली गई.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



