
बनाएंगे दंगा रोधी बल और टास्क फोर्स... पीएम शहबाज शरीफ ने PTI के प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई का दिया आदेश
AajTak
प्रधानमंत्री शरीफ ने बताया कि इस टास्क फोर्स का नेतृत्व गृह मंत्री मोहसिन नकवी करेंगे. इसमें कानून मंत्री आजम नजीर तरार, आर्थिक मामलों के मंत्री अहद खान चीमा, सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. यह टास्क फोर्स बीते रविवार को हुई हिंसा में शामिल हथियारबंद व्यक्तियों की पहचान करेगी और उनके खिलाफ सख्त सज़ा की सिफारिश करेगी.
इस्लामाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कई अहम फैसले लिए. उन्होंने एक हाई लेवल मीटिंग में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करते हुए हिंसा फैलाने वालों की पहचान के लिए एक टास्क फोर्स बनाने और भविष्य में दंगों को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय दंगा-रोधी बल (Federal Anti-Riots Force) के गठन की घोषणा की.
टास्क फोर्स की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री शरीफ ने बताया कि इस टास्क फोर्स का नेतृत्व गृह मंत्री मोहसिन नकवी करेंगे. इसमें कानून मंत्री आजम नजीर तरार, आर्थिक मामलों के मंत्री अहद खान चीमा, सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. यह टास्क फोर्स बीते रविवार को हुई हिंसा में शामिल हथियारबंद व्यक्तियों की पहचान करेगी और उनके खिलाफ सख्त सज़ा की सिफारिश करेगी.
दंगा-रोधी बल और फोरेंसिक लैब प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित दंगा-रोधी बल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्नत उपकरणों से लैस किया जाएगा. इसके अलावा, ऐसे मामलों की जांच और सबूत जुटाने के लिए आधुनिक तकनीक से सुसज्जित एक फेडरल फोरेंसिक लैब भी स्थापित की जाएगी.
PTI पर आरोप शरीफ ने इमरान खान की पार्टी पर तीखा हमला करते हुए इसे “फितना” (अराजकता) और “आतंकवादियों का समूह” करार दिया. उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा सरकार पर राज्य के संसाधनों का इस्तेमाल कर इस्लामाबाद पर "हमला" कराने का आरोप लगाया. उन्होंने PTI को पाकिस्तान को बर्बाद करने से रोकने का संकल्प लिया और दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री ने बताया कि इन विरोध प्रदर्शनों और धरनों से पाकिस्तान को हर दिन 190 अरब रुपये का नुकसान हो रहा है. प्रदर्शन के दौरान करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है.
PTI का पलटवार बुधवार को PTI ने प्रशासन की कार्रवाई के बाद इस्लामाबाद में अपना विरोध "फिलहाल" के लिए स्थगित कर दिया. पार्टी ने इसे "फासीवादी सैन्य शासन" के तहत "नरसंहार" करार दिया और कहा कि उनके समर्थकों को हिंसा के जरिए पीछे हटने पर मजबूर किया गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








