
बदायूं में नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने किया बलात्कार, पीड़िता की हालत गंभीर
AajTak
यूपी के बदायूं में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के सहसवान क्षेत्र के एक गांव के खेत में 25 वर्षीय व्यक्ति ने 12 वर्षीय लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया. बच्ची की चीख सुनकर लोग मौका-ए-वारदात पर पहुंचे.
यूपी के बदायूं में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के सहसवान क्षेत्र के एक गांव के खेत में 25 वर्षीय व्यक्ति ने 12 वर्षीय लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया. बच्ची की चीख सुनकर लोग मौका-ए-वारदात पर पहुंचे. तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम को हुई. उस वक्त नाबालिग बच्ची शौच के लिए खेत गई थी. तभी गांव का रहने वाला आरोपी वहां पहुंच गया. उसने जबरन उसके साथ बलात्कार किया. इस दौरान लड़की दर्द के मारे चीखने लगी. उसकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया. इसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए. वहां पीड़िता का इलाज चल रहा है.
सहसवान एसएचओ सौरभ सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. पीड़िता की हालत गंभीर है. बताते चलें कि बीते मार्च महीने में भी एक नाबालिक के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था. इस वारदात को दो सगे भाइयों ने अंजाम दिया था.
पुलिस ने बताया था कि जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय एक लड़की के साथ दो भाइयों ने सामूहिक बलात्कार किया और बाद में उसे दो मंजिला इमारत की छत से नीचे धक्का दे दिया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दोनों आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहते थे. वारदात वाले दिन वो उसे लेकर छत पर गए और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला.
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के साल 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 60.96 लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए थे. महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4.28 लाख मामले दर्ज हुए थे. इस हिसाब से हर दिन 1173 मामले दर्ज हुए थे. साल 2020 की तुलना में 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 15 फीसदी अधिक मामले दर्ज हुए. बच्चों के खिलाफ अपराध के 1.49 लाख दर्ज किए गए.
ये संख्या साल 2020 की तुलना में 16 फीसदी से ज्यादा है. बच्चों के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा मामले किडनैपिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुए थे. वहीं, बलात्कार के 31677 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 31878 पीड़िताएं थीं. यानी, हर घंटे तीन महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ. इनमें 28840 वयस्क और 3038 नाबालिग थीं. बलात्कार की कोशिश के 3800 मामले दर्ज हुए थे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







