
बदायूं डबल मर्डर केस: साजिद की बीवी के बारे में बड़ा खुलासा, दूसरे आरोपी जावेद पर इनाम का ऐलान
AajTak
उत्तर प्रदेश के बदायूं में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एनकाउंटर में मारे गए हत्यारोपी साजिद की पत्नी के बारे में खुलासा हुआ है. वो बीमार नहीं है, जिसके बहाने वो रुपए मांगने गया था. दूसरी तरह दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. जावेद की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एनकाउंटर में मारे गए हत्यारोपी साजिद की पत्नी के बारे में खुलासा हुआ है. उसकी पत्नी सना बिल्कुल ठीक है. वो ना अस्पताल में भर्ती है, ना ही गर्भवती है और ना ही उसके इलाज के लिए पांच हजार की जरूरत थी. वो तो बीते 15 दिनों से अपने मायके में रह रही है. साजिद खुद उसे ले जाकर अपने ससुराल छोड़ा था. वो अपनी मां मिस्कीन के साथ रही है.
ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या साजिद ने इस हत्याकांड की साजिश पहले से रची हुई थी? क्योंकि वो 15 दिन पहले ही अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आ गया था. इसके अलावा वारदात वाले दिन भी वो अपनी दुकान जल्दी बंद करके चला गया था. इसके बाद रात करीब आठ बजे वो अपने भाई जावेद के साथ ठेकेदार विनोद के घर पहुंचा. उस समय विनोद की पत्नी संगीता अपनी तीन बच्चों के साथ थी.
पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर मांगे पांच हजार रुपए
बदायूं शहर के मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में स्थित विनोद के घर में पहुंचने के बाद हत्यारोपी साजिद ने संगीता से चाय बनाने के लिए कहा था. इसके साथ ही उसने अपनी पत्नी सना की बीमारी का बहाना बनाकर पांच हजार रुपए उधार भी मांगे थे. अभी संगीता चाय लेकर आती उससे पहले वो घर की छत पर पहुंच गया, जहां विनोद के तीनों बच्चों खेल रहे थे. उसने एक बच्चे को पानी लान के बहाने नीचे भेज दिया.
इसके बाद उस्तरे से दो बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें 12 वर्षीय आयुष और 8 वर्षीय अहान उर्फ हनी की मौत हो गई, जबकि युवराज घायल हो गया. बच्चों की आवाज सुनकर मां उपर देखी तो साजिद और जावेद खून से सने उस्तरे लिए नीचे आते दिखाई दिए. घर में हाहाकार मच गया. दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने से बदायूं के लोगों का गुस्सा भड़क उठा.
वारदात के बाद ईंट से ईंट बजाने पर आमादा हुए लोग

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









