
बदल गई थी शख्स की आवाज, डॉक्टर को दिखाया तो गले से निकली भयानक चीज
AajTak
वियतनाम का एक शख्स गले के दर्द और दिक्कत को मामूली समझकर इग्नोर करता रहा लेकिन एक दिन थूकने पर उसके मुंह से खून निकलने लगा तो वह सकते में आ गया. वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो परेशानी जानकर और भी हैरान हो गया.
दुनिया में लोगों के साथ कई बार ऐसी मेडिकल कंडीशन हो जाती है जिसे जांचने के बाद हैं डॉक्टर भी हैरान रह जाते हैं. हाल में वियतनाम के एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. शख्स गले में तकलीफ से परेशान था और उसकी आवाज भी काफी बदल गई थी और कठोर हो गई थी.
पहले शख्स गले की इस दिक्कत को मामूली समझकर इग्नोर करता रहा लेकिन एक दिन थूकने पर उसके मुंह से खून निकलने लगा तो वह सकते में आ गया. पहले उसने शीशे में देखने की कोशिश की तो गले में कोई चीज दिखाई दी. वह घबराकर डॉक्टर के पास गया. यहां जांच में जो पता चला उससे उसके पांव तले जमीन ही खिसक गई. दरअसल, उसके गले में एक जोंक चिपकी हुई थी.
डॉक्टरों ने एक एंडोस्कोपी की जिसमें पता चला कि एक 6 सेंटीमीचरमी लंबी जोंक उसके गले से चिपकी हुई थी, जो श्वासनली के पास ग्लोटिस के नीचे मजबूती से चिपकी हुई थी. उसे निकाला गया. मामला अपने आप में अजीब है लेकिन पहले वियकनाम से ही ऐसा मामला आ चुका है. जोंक जैसी चीज आम तौर पर साफ सफाई की कमी के चलते ही शरीर में घुस सकती हैं.
शख्स के शरीर में जोंक गई कैसे?
अब सवाल है कि शख्स के शरीर में जोंक गई कैसे? डॉक्टरों ने 53 साल के शख्स से ये पूछा तो उन्होंने कुछ याद करते हुए जवाब दिया कि लगभग एक महीने पहले चूहेदानी को संभालने के दौरान उसके हाथ में चोट लग गई थी.
इसके लिए उसने औषधीय पौधों को उठाया, उन्हें अपने मुंह में डाला, और उन्हें चबाकर पेस्ट बना लिया ताकी घाव पर लगा सके.सम्भवत: उसी दौरान ये जोंक उसके शरीर में गई है. डॉक्टर ने समझाया कि बिना धुली पत्तियों को उसके मुँह में डालना बेवकूफी थी जिससे छोटी जोंक शरीर में घुस गई. ये आमतौर पर छोटे होते हैं, लेकिन लगातार खून पीने से वे बहुत तेजी से बढ़ सकते हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








