
बदला लेने के लिए एक्स बॉयफ्रेंड को दिया 'किलर सूप', चखते ही 5 लोगों की मौत
AajTak
एक लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी से बदला लेने के लिए ऐसा काम किया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई. यह घटना नाइजीरिया के एडो राज्य की है.
एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए एक लड़की ने उसके सूप में जहर मिला दिया. इस 'किलर' सूप को पीने से पांच लोगों की मौत हो गई. यह घटना नाइजीरिया के एडो की है. स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि की है . साथ ही लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.
बदला लेने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने ऐसी साजिश रची , जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाए. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार,एक ही परिवार के सदस्यों का शव एक कमरे में बंद मिला. परिवार वाले कहीं बाहर गए थे. जब वे घर में दाखिल हुए, तो उन्हें घर में मौजूद कोई शख्स नजर नहीं आया. जब खोजबीन की गई तो एक कमरे के अंदर यह भयावह दृश्य देखने को मिला.
यहां पांच लोगों ने जहरीला सूप पीकर अपनी जान गंवा दी थी. यह पूरी घटना एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई, जो अपने पूर्व प्रेमी से बदला लेना चाहती थी. जब लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी के प्रति नाराजगी जताते हुए पारंपरिक मिर्च के सूप में जहर मिला दिया.
उसका इरादा केवल अपने पूर्व प्रेमी को निशाना बनाना था, लेकिन अनजाने में उसने चार अन्य लोगों की जान ले ली - जिनमें से दो भाई थे और शेष तीन उनके दोस्त थे. जहरीला सूप उस लड़के ने भी पी लिया और इसे अपने दोस्तों के साथ साझा किया.
स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि लड़की को गिरफ़्तार कर लिया गया है और फिलहाल उसकी जांच चल रही है. एडो स्टेट पुलिस कमांड के प्रवक्ता मूसा यामू ने कहा कि हालांकि अधिकारी यह समझ रहे हैं कि मौतें कैसे हुईं, लेकिन वे अभी भी मौत के सटीक कारण का पता लगा रहे हैं, जो कि शुरू में खाने में जहर या जनरेटर से निकलने वाले संभावित जहरीले धुएं से संबंधित माना जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










