
बदलापुर का बदला... पत्नी के साथ रेप किया तो पति ने दोस्त को मार डाला, पहले शराब पिलाई फिर सिर पर हथौड़े से किए वार
AajTak
महाराष्ट्र के बदलापुर में पति ने पत्नी के साथ रेप करने वाले अपने दोस्त को मार डाला. उसने पहले दोस्त को घर बुलाकर शराब पिलाई और जब वो नशे में सो गया तो उसके सिर पर हथौड़े से हमले किए, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने पत्नी के साथ रेप करने वाले दोस्त की हत्या कर दी. आरोपी ने पहले अपने दोस्त को घर बुलाकर पार्टी दी. उसे जमकर शराब पिलाई और जब वो नशे में सो गया तो फिर हथौड़े से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस ने 30 वर्षीय हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, जब उसके दोस्त ने उसकी पत्नी के साथ रेप किया तो उसने धमकी दी थी कि ये बात वो किसी को न बताए. हालांकि पीड़िता ने किसी तरह साहस जुटाकर अपने पति को इसके बारे में बताया. उसके बाद दोनों ने मिलकर रेप के आरोपी को सबक सिखाने के लिए पूरा प्लान बनाया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 30 वर्षीय आरोपी पति रवि (बदला हुआ नाम) बदलापुर इलाके के शिरगांव का रहने वाला है और एक प्राइवेट कंपनी में हेल्पर का काम करता है. उसकी 29 साल के राजेश (बदला हुआ नाम) के साथ अच्छी दोस्ती थी और वो उसके घर भी आता-जाता था.
दोस्त की पत्नी के संग किया था रेप
बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि जब उसकी पत्नी घर में अकेली थी, तभी राजेश घर आया और उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं, उसने पीड़िता को धमकाया कि वो इसके बारे में किसी को न बताए. अगर उसने पति को इसके बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा.
पहले शराब पिलाई, फिर मार डाला

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










