
बदमाश को पकड़ने हरिद्वार पहुंची हरियाणा पुलिस, उसने चला दी गोली, सब-इंस्पेक्टर घायल
AajTak
हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड पर गोलीबारी की घटना में हरियाणा के एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश को पकड़ने की कोशिश, फायरिंग और उसको भागते हुए देखा जा सकता है. घायल पुलिस अधिकारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद एम्स रेफर किया गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
हरिद्वार में रोडवेज बस स्टैंड पर गोलीबारी की घटना हो गई, जिसमें हरियाणा के एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए हैं. सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाश को पकड़ने की कोशिश की गई, इसी बीच उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर तफ्तीश हो रही है.
पुलिस के मुताबिक, जींद पुलिस ने हरिद्वार में उस बदमाश की लोकेशन ट्रैक की थी, जो पहले हरियाणा में कई अपराधों में शामिल था. टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड पर कार्रवाई की, लेकिन बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान जींद के सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर की स्थिति फिलहाल स्थिर है.
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि पुलिस बदमाश को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की. इसके बाद फुटेज में बदमाश को भागते हुए भी कैद किया गया है. पुलिस ने पूरे इलाके को छानबीन के लिए सील कर दिया है और बदमाश की तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: MP: गोली मारने के बाद हथियार लेकर युवती के पास बैठा रहा सनकी, पकड़ने में ग्वालियर पुलिस के छूटे पसीने, छोड़नी पड़ी आंसू गैस
हरिद्वार पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही पूरे शहर और सभी बॉर्डर सील कर दिए. पुलिस ने कहा कि बदमाश की लोकेशन पता की जा रही है. किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और बदमाश को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
घटनास्थल पर न केवल पुलिस की टीम, बल्कि फॉरेंसिक और क्राइम सीन टीम भी पहुंची. मौके पर सीसीटीवी फुटेज, कार चेकिंग और इलाके की काम्बिंग की गई. पुलिस ने आसपास के सभी संदिग्ध क्षेत्रों को छानबीन के लिए भी टीमों को तैनात किया है. पुलिस का कहना है कि बदमाश की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







