
बदमाश के हमले से जान गंवाने वाले ASI शंभु दयाल के परिवार को 1 करोड़ की मदद, केजरीवाल का ऐलान
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एएसआई शंभु दयाल के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने उनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि देने का ऐलान किया है. एएसआई 4 जनवरी को मायापुरी से एक स्नैचर को पकड़कर थाने ला रहे थे, तभी उसने उन पर चाकू से हमले कर दिए थे. इलाज के दौरान 8 जनवरी को उनका निधन हो गया था.
दिल्ली के मायापुरी इलाके में मोबाइल स्नैचर को पकड़ने के दौरान चाकू के हमलों से जख्मी एएसआई शंभु दयाल के निधन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने उनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि देने को कहा है. उन्होंने ट्वीट किया- जनता की रक्षा करते हुए ASI शंभु जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की. वे शहीद हो गए. हमें उन पर गर्व है. उनकी जान की कोई कीमत नहीं लेकिन उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देंगे.
शंभु दयाल 57 वर्ष के थे. उन्होंने दिल्ली पुलिस में करीब 30 साल सेवाएं दीं. वह अपने पीछे पत्नी संजना, बेटा दीपक और दो बेटी गायत्री और प्रियंका को छोड़ गए हैं. वह राजस्थान के सीकर के गंवाली गांव के रहने वाले थे.
दिल्ली पुलिस ने 8 जनवरी को उनके निधन की सूचना देते हुए ट्वीट किया था- बीती 4 जनवरी को मायापुरी थाने में तैनात ASI शंभु दयाल एक स्नैचर को पकड़ने के दौरान चाकू से हमला किए जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. BLK हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज वे शहीद हो गए. हमें अपने इस बहादुर अधिकारी के साहस और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व है. उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि.
गर्दन, सीने, पेट, पीठ में किए थे कई वार
मायापुरी में एक महिला ने 4 जनवरी को शाम करीब चार बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 वर्षीय अनीश ने उसके पति का मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें धमकी भी दी. इसके बाद एएसआई शंभु दयाल आरोपी शख्स के यहां पहुंचे और उसे पकड़कर थाना लाने लगे. वह आरोपी अनीस को झुग्गियों से बाहर लेकर मायापुरी फेस-1 के बी-115 पहुंचे तो आरोपी ने शर्ट के नीचे छिपाए चाकू को उन पर हमला कर दिया. उसने एएसआई की गर्दन, सीने, पेट और पीठ समेत कई जगह को चाकू से गोदा दिया. गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद भी वह हाथ में डंडा लिए हमलावर से लड़ते रहे थे.
वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो अनीस सभी को चाकू का डर दिखाकर वहां से भाग निकला. उसने पुलिस से बचने के लिए एक बाइक सवार को रोका और उसकी बाइक पर बैठ गया लेकिन बाइक चालक भाग निकला. इसके बाद वह एक इमारत में छुपने के मकसद से घुस गया. वहां काम कर रहे पेंटर कुलदीप की गर्दन पर चाकू रखकर उसे बंधक बना लिया था. हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353, 332, 307 और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








