
बतौर स्पीकर गिरीश गौतम के एमपी की राजनीति में मायने
AajTak
रीवा जिले से चार बार के भाजपा विधायक गिरीश गौतम ने मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया. इसके साथ ही भाजपा ने विंध्य क्षेत्र से कम प्रतिनिधित्व के मुद्दे को भी सुलझाने की कोशिश की है.
रीवा जिले से चार बार के भाजपा विधायक गिरीश गौतम ने रविवार को मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया. इसके साथ ही भाजपा ने विंध्य क्षेत्र से कम प्रतिनिधित्व के मुद्दे को भी सुलझाने की कोशिश की है. 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विंध्य क्षेत्र में अपेक्षा से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया था. चंबल, मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और महाकौशल को छोड़ दिया जाए तो विंध्य ही वह इलाका था जहां से कांग्रेस अधिकतर सीटें जीतने से वंचित रह गई थी. भाजपा का विंध्य में शानदार प्रदर्शन ही वह वजह था जिसके चलते कांग्रेस 2018 में साधारण बहुमत से दूर रही और इसी वजह से कांग्रेस की सरकार मार्च 2020 में गिर गई थी. फिलहाल सीएम शिवराज चौहान की 31 सदस्यीय कैबिनेट में विंध्य से सिर्फ तीन सदस्य हैं. भाजपा पर विंध्याचल के नेताओं को कैबिनेट में जगह देने का भारी दबाव है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









