
बढ़ सकते हैं फल-सब्जी के दाम, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल संभव!
AajTak
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पेट्रोल की कीमतें तो 90 रुपये के पार तक जा चुकी हैं, ऐसे में ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल करने की चेतावनी दी है और इससे फलों और सब्जियों की कीमत बढ़ने का अंदेशा भी बढ़ गया है. जानें क्या कहना है ट्रांसपोर्टर के एसोसिएशन का...
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पेट्रोल की कीमतें तो 90 रुपये के पार तक जा चुकी हैं, ऐसे में ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल करने की चेतावनी दी है और इससे फलों और सब्जियों की कीमत बढ़ने का अंदेशा भी बढ़ गया है. जानें क्या कहना है ट्रांसपोर्टर के एसोसिएशन का... डीजल की बढ़ती कीमत चिंता The All India Motor Transport Congress (AIMTC) लगातार डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध कर रही है. संगठन का कहना है कि यदि सरकार डीजल की बढ़ी कीमतों, अत्याधिक कर और अन्य मुद्दों का समाधान नहीं करती है तो वह देशभर में ट्रकों की हड़ताल कर देगी. क्या रुक जाएंगे देशभर के ट्रक! AIMTC का दावा है कि वह देशभर के लगभग 95 लाख ट्रक चालकों और 50 लाख बस ऑपरेटर्स का संगठन है. ऐसे में अगर AIMTC हड़ताल पर जाने का आह्वान करती है तो देशभर में ट्रकों का चक्का जाम हो जाएगा. E-Way बिल का भी मसला AIMTC ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि सिर्फ डीजल की बढ़ती कीमत ही चिंता का विषय नहीं है. बल्कि ईंधन पर अत्याधिक कर, ई-वे बिल से जुड़े मुद्दे, स्क्रैप पॉलिसी की मौजूदा स्थिति समेत कई अन्य मुद्दे भी हैं जिससे देशभर के ट्रक चालकों को परेशानी हो रही है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









