बढ़ रहा है Corona का कहर, Brazil में एक दिन में 1.65 लाख से ज्यादा मामले दर्ज, मैक्सिको में 24 घंटे में 364 लोगों की मौत
ABP News
Corona Cases: रिपोर्ट की माने तो इस देश में कोरोना की शुरुआती लहर से लेकर अबतक करीब 2.4 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं.
Corona Cases in World: कोरोना के नए वेरिएंट ने दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है. दरअसल रिपोर्ट की माने तो ब्राजील में बीते एक दिन में कोरोना से संक्रमित 1.65 लाख से ज्यादा मरीजों के मामले सामने आए हैं. इस दौरान 238 लोगों की मौत भी हुई. हाल ही में WHO ने चेतावनी जारी की थी कि ओमिक्रोन अन्य वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा संक्रामक है इसलिए इसे हल्के में ना लें. ऐसे में ब्राजील में कोरोना के इतने मामले आना भयावह है.
ब्राजील की हालत कितनी खराब है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां कि कुल जनसंख्या मजह 21.26 करोड़ है. यह लगभग भारत के यूपी की जनसंख्या के बराबर है. ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री की माने तो देश में कोरोना का ये मामला अचानक ही बढ़ा है. संक्रमितों की रफ्तार में काफी तेजी देखी जा रही है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












