
बढ़ते सुसाइड मामलों को देखते हुए कोटा में लॉन्च होगा सेफ्टी ऐप, पैनिक बटन दबाते ही पुलिस को मिलेगी सूचना
AajTak
कोटा में कोचिंग छात्रों की सुरक्षा के लिए
कोटा में कोचिंग छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. अब कोटा के छात्रों के मोबाइल में भी पैनिक बटन उपलब्ध होगा, जो मुसीबत में होते ही पुलिस से संपर्क स्थापित करेगा. "कोटा सेफ्टी ऑफ स्टूडेंट्स ऐप" (के-एसओएस) जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है, जिससे छात्रों को सुरक्षा संबंधी सुविधाएं मिलेंगी. जैसे रोडवेज बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन होता है, उसी तरह यह ऐप छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगा. इस ऐप का पैनिक बटन दबाने पर कुछ ही मिनटों में पुलिस मदद के लिए मौके पर पहुंच जाएगी, और इससे छात्रों की जानकारी भी पूरी तरह गोपनीय रहेगी.
गूगल प्ले स्टोर पर मिलेगा ऐप
इस ऐप का उपयोग बहुत सरल है. छात्र गूगल प्ले स्टोर से "के-एसओएस" ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण कर सकते हैं. इसके बाद ऐप में पैनिक बटन सक्रिय हो जाएगा. यदि कोई छात्र किसी आपातकालीन स्थिति में हो और पैनिक बटन दबाए, तो तुरंत एक सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी, जो संबंधित थाने को अलर्ट करेगी, और वहां से पुलिस तत्काल मदद के लिए भेजी जाएगी.
बढ़ते सुसाइड मामलों को देखते हुए उठाया यह कदम
कोटा सिटी की एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि कोटा में कोचिंग छात्रों में बढ़ते सुसाइड, साइबर अपराध और अन्य अपराधों को रोकने के लिए यह ऐप तैयार किया गया है. इस ऐप को विकसित करने के लिए कुछ इंजीनियरों की मदद ली गई है, और इसे अभय कमांड सेंटर से भी जोड़ा गया है, जिससे छात्र किसी भी स्थिति में पुलिस से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं.
डॉ. दुहन ने कहा कि "कोटा सेफ्टी ऑफ स्टूडेंट्स (एसओएस) ऐप" बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा और यह कोचिंग छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा. इस ऐप के माध्यम से पुलिस को छात्रों की हर समस्या का समाधान करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों की गोपनीयता को सुरक्षित रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. जब तक छात्र पैनिक बटन का उपयोग नहीं करेंगे, तब तक पुलिस उनके डेटा तक पहुंच नहीं पाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










