
बड़ी खबरः पटना में 2 युवकों की गोली मारकर हत्या, RJD नेता भाई वीरेंद्र का भतीजा भी वारदात में शामिल
ABP News
घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह पटना-आरा मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. बताया जाता है कि जमीन विवाद में हत्या की गई है.
पटनाः राजधानी पटना से सटे बिहटा में शनिवार की देर रात भूमि विवाद में अपराधियों ने तीन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं तीसरा शख्स गंभीर रूप से जख्मी है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक प्रदीप कुमार और राहुल कुमार दोनों बिहटा थाना क्षेत्र के किशुनपुर के रहनेवाले हैं. घटना में आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र के भतीजे का नाम भी सामने आया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह पटना-आरा मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. बताया जाता है कि जमीन का यह मामला बीते दो-तीन दिनों से गरमाया हुआ था. इसको लेकर एक पक्ष ने थाने को सूचना भी दी थी. यहां से बात नहीं बनी तो वरीय अधिकारियों को भी बताया लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और शनिवार को दो लोगों की जान चली गई जबकि तीसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












