
बड़ा सवाल... न पिया का घर, न पिता का आशियाना, अब कहां जाएगी अंजू उर्फ फातिमा?
AajTak
चार महीने पहले पाकिस्तान पहुंचीं अंजू भारत तो लौट आई हैं. लेकिन न परिवार के लोग उनसे बात नहीं करना चाहते. ऐसे में एक बड़ा सवाल ये है कि आखिर अंजू रहेंगी कहां? क्योंकि पति और पिता दोनों ने कहा कि हमारा अंजू से कोई रिश्ता नहीं. बता दें, फिलहाल अंजू दिल्ली एयरपोर्ट में हैं.
चार महीने पहले पाकिस्तान गई अंजू बुधवार को भारत लौट आई हैं. पहले वो वाघा बॉर्डर पहुंचीं, जहां आईबी और पुलिस ने उनसे पूछताछ की. इसके बाद वो अमृतसर से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं. लेकिन अब बड़ा सवाल ये है कि वो यहां से कहां जाएंगी? क्योंकि पति अरविंद ने तो उनका नाम सुनते ही कह दिया कि मुझे उससे कोई मतलब नहीं. तो वहीं, पिता गयाप्रसाद थॉमस ने भी कहा कि उनके लिए अंजू मर चुकी है. ऐसे में अंजू के पास फिलहाल तो रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं है.
देखना होगा कि अंजू ऐसे में क्या करेंगी? किसके पास जाकर रहेंगी? बता दें, अंजू के भारत लौटने के बाद जब अरविंद से बातचीत करने की कोशिश की गई तो वो उनका नाम सुनते ही भड़क गए. उन्होंने दो टूक कहा कि मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता. बकौल अरविंद- 'मुझे क्या मालूम वो भारत आई है या नहीं आई.' अरविंद राजस्थान में अलवर के भिवाड़ी में रहते हैं. अंजू भी पहले उनके साथ ही रहती थी. लेकिन जब से वो उन्हें झूठ बोलकर पाकिस्तान गईं और प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह करके फातिमा बन गईं तो अरविंद ने कहा कि उन्हें अब अंजू से कोई मतलब नहीं.
तो वहीं, अंजू का मायका मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित टेकनपुर में है. जब अंजू की भारत वापसी को लेकर उनके पिता गयाप्रसाद थॉमस से बात की गई तो वो भी उनका नाम सुनते ही भड़क गए. कहा कि जिस दिन हमारी बेटी अंजू पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई, वो उसी दिन से मेरे लिए मर चुकी है. अब उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है. थॉमस ने कहा कि न तो हमें उसके भारत आने की कोई जानकारी है और न ही मैं उसके बारे में जानकारी लेना चाहता हूं. बता दें, इससे पहले अंजू के बच्चों ने भी ऐसा ही कहा था कि वो अपनी मां से बात नहीं करना चाहते अब.
क्या है अंजू की कहानी?
बता दें कि अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी. वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने पहुंच गई हैं. इसके बाद यह खबर एक सनसनी बनकर पूरे देश में फैल गई. अंजू तब से बस झूठ पर झूठ ही कहती आ रही थीं. पहले उन्होंने कहा कि वो बस घूमने के लिए पाकिस्तान आई हैं. लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्होंने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और धर्म बदलकर अंजू से फातिमा बन गईं. अंजू के घर वालों और बच्चों को जब यह खबर पता चली तो उन्होंने कहा कि उन लोगों का अब अंजू से कोई वास्ता नहीं है. उधर, पाकिस्तान में रहने के दौरान भी अंजू ने कई ऐसे वीडियो डाले थे जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने बच्चों को बहुत मिस करती हैं.
बुधवार को जब अंजू पाकिस्तान से वाघा बॉर्डर पहुंचीं तो वहां आईबी और पंजाब पुलिस ने उनसे पूछताछ की. अंजू ने उन्हें भारत लौटने की वजह बताई. कहा कि यहां वो पति अरविंद से तलाक लेने आई हैं. साथ ही बच्चों को भी अपने साथ पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेंगी. इससे पहले पाकिस्तान से अंजू ने कहा था कि अरविंद ने उन्हें लेकर कई झूठ कहे हैं. वो सबका पर्दाफाश करेंगी. वह पुलिस के हर सवाल का जवाब देंगी क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









